ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

जेडीयू विधायक बीमा भारती के रिश्तेदारों का कारनामा, पुलिसवालों के साथ मारपीट और गाड़ी से रौंदने की कोशिश

BHAGALPUR: जनता दल यूनाईटेड यानी जेडीयू की विधायक बीमा भारती के रिश्तेदारों पर बड़ा आरोप लगा है। पूर्णिया के रुपौली की विधायक के रिश्तेदारों पर गश्ती दल के साथ मारपीट करने और

जेडीयू विधायक बीमा भारती के रिश्तेदारों का कारनामा, पुलिसवालों के साथ मारपीट और गाड़ी से रौंदने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: जनता दल यूनाईटेड यानी जेडीयू की विधायक बीमा भारती के रिश्तेदारों पर बड़ा आरोप लगा है। पूर्णिया के रुपौली की विधायक के रिश्तेदारों पर गश्ती दल के साथ मारपीट करने और पुलिस कर्मियों को गाड़ी से रौंदने की कोशिश की गयी। फिलहाल उनकी गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। 


जोगसर थाने की पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को धड़ दबोचा है। विधानसभा का स्टीकर लगे गाड़ी पर जेडीयू का तीर लगा हुआ था उसमें कई लोग शराब के नशे में धुत होकर बैठे हुए थे। पुलिस ने जब वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी को रोका और तलाशी लेने लगे तब नशे में धुत विधायक जी का रिश्तेदार आगबबूला हो गया। गाड़ी में सवार नशे में धुत लोगों ने पहले पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। गाड़ी की तलाशी लेते ही वे गाली-गलौज करने लगे और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी करने लगे। 


पुलिस कर्मी जब घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देने लगे तब उनकी मोबाइल को तोड़ने की कोशिश की गयी। गाड़ी में बैठे लोग इतने नशे में थे कि पुलिस वालों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने नशे में धुत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और थाने लेकर पहुंचे। जहां सभी से पूछताछ की गयी। बताया जाता है कि प्रशांत कुमार और संजय मंडल रिश्ते में बीमा भारती के भतीजे लगते हैं। ये दोनों भी उस वक्त शराब के नशे में पुलिस कर्मियों से मारपीट कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।