ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

डंडे के डर से काम करते हैं बिहार के ऑफिसर: नीतीश के खास MLA गोपाल मंडल बोले-हम डंडा लेकर चलते हैं, जो काम नहीं करेगा उसे सुधार देंगे

BHAGALAPUR: अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने आज अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को बताया कि बिहार के अधिकारी कैसे काम करते हैं. अपनी पार

डंडे के डर से काम करते हैं बिहार के ऑफिसर: नीतीश के खास MLA गोपाल मंडल बोले-हम डंडा लेकर चलते हैं, जो काम नहीं करेगा उसे सुधार देंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALAPUR: अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने आज अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को बताया कि बिहार के अधिकारी कैसे काम करते हैं. अपनी पार्टी की बैठक में गोपाल मंडल मे कहा-हम गाड़ी में डंडा लेकर चलते हैं, जो काम नहीं करेगा उसे सुधार देंगे. गोपाल मंडल ने ये भी कहा कि पूरे बिहार के थानेदार और सीओ बिगड़ गये हैं, उन्हें हम जैसे लोग सुधार देंगे.


आज भागलपुर के नवगछिया में जिला जेडीयू की कार्यसमिति की बैठक बुलायी गयी थी. इसी बैठक में गोपाल मंडल ने कहा कि मुझे शिकायत मिलती है कि सीओ दाखिल खारिज नहीं करता है. थानेदार की भी शिकायत मिलती है. गोपाल मंडल ने कहा-“पूरे बिहार के थानेदार और सीओ बिगड़ चुके हैं. लेकिन उसे सुधारेगा कौन. हमारे जैसा गोपाल मंडल सुधारेगा. काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं. ऑफिसर को एक ही बात कहते हैं-काम करोगे कि हम आयें. अपनी नौकरी को खतरे में मत डालो, हमको बुलाओ मत.” 


गोपाल मंडल ने कहा कि उनके डंडे के कारण एक भी काम नहीं रूकता है. जिसे भी फोन करते हैं वह काम कर देता है. लोग कहते हैं कि जमीन को मोटेशन नहीं होता है, कोई काम नहीं होता है. बिहार में व्यवस्था लचर है. लेकिन आप लोग हमको चुनकर भेजे हैं तो सबका काम होगा. 


जेडीयू विधायक ही मान रहे कि बिहार की हालत क्या है?

बता दें कि गोपाल मंडल अक्सर विवादों में रहते हैं. कभी जमीन पर कब्जे को लेकर तो कभी लोगों को डराने-धमकाने को लेकर. बार बालाओं के साथ उनका डांस भी चर्चे में रहा है. लेकिन गोपाल मंडल की गिनती नीतीश कुमार के बेहद करीबी विधायकों में होती रही है. लेकिन अब नीतीश के खास विधायक भी मान रहे हैं कि बिहार में सीओ और थानेदार किसी की नहीं सुनते. उन्हें ठीक करने के लिए साथ में डंडा रखना पड़ता है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता