ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

चंद्रशेखर पर एक बार फिर बरसे जेडीयू विधायक, कहा-चिरकुट वाला काम किये हैं मंत्री जी

BHAGALPUR: रामचरितमानस को लेकर दिये गये विवादित बयान को लेकर जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने एक बार फिर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर हमला बोला है। उन्होंने

चंद्रशेखर पर एक बार फिर बरसे जेडीयू विधायक, कहा-चिरकुट वाला काम किये हैं मंत्री जी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: रामचरितमानस को लेकर दिये गये विवादित बयान को लेकर जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने एक बार फिर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए इलाज कराना बहुत जरूरी है। इलाज नहीं किया गया तो वे इसी तरह से टिप्पणी करते रहेंगे। मंत्री जी चिरकुट वाला काम किये हैं उन्हें हिन्दुत्व में विश्वास नहीं है उनमें ज्ञान की घोर कमी है। शिक्षा मंत्री इसे हमारी मजबूरी और लाचारी ना समझे। 


बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान पर सियासी भूचाल अभी भी मचा हुआ है। एक तरफ जहां ट्विटर के जरिए शिक्षा मंत्री को घेरा जा रहा है तो वही महागठबंधन में नेता भी लगातार हमलावर हैं। अब तो उनके खिलाफ दिल्ली समेत बिहार के विभिन्न जिलों में केस दर्ज कराया जा रहा है। 


इसी बीच भागलपुर पहुंचे परबत्ता विधानसभा से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव सिंह ने शिक्षा मंत्री को दिमागी तौर पर बीमार बता दिया। उन्होंने कहा कि उनको अपना बयान हर हाल में वापस लेना होगा उन्हें देश की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी। साथ ही दिमाग का इलाज भी कराना होगा। मंत्री जी चिरकुट वाला काम किये हैं। यदि उन्हें हिंदू धर्म से दिक्कत है तो वह दूसरा धर्म कबूल कर ले।


टैग्स