ब्रेकिंग
पापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंप

बिहार: जमीन पर कब्जा करने पहुंचे JDU विधायक की दबंगई, कहा.. पूरे परिवार को मारकर गंगा में बहा दूंगा

BHAGALPUR: अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विधायक गोपाल मंडल पर जमीन कब्जा कराने और जान से मारने की धम

बिहार: जमीन पर कब्जा करने पहुंचे JDU विधायक की दबंगई, कहा.. पूरे परिवार को मारकर गंगा में बहा दूंगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR: अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार विधायक गोपाल मंडल पर जमीन कब्जा कराने और जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगा है। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने जमीन खाली नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। सूदन टोला की रहनेवाली जयमती देवी ने इस्माइलपुर थाने में विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि जेडीयू विधायक ने आरोपों को गलत बताया है।


महिला ने आरोप लगाया है कि परबत्ता में 7 एकड़ 59 डिसमिल ज़मीन की नापी के नाम पर साहू परबत्ता निवासी रंजीत कुमार साहू, मंटू साहू, दिनेश साहू और अन्य लोग विधायक गोपाल मंडल के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे। इस दौरान एमएलए ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। महिला के मुताबित विधायक गोपाल मंडल ने कहा था कि जमीन खाली कर दो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मारकर गंगा में बहा दूंगा।


पीड़ित महिला का कहना है कि उक्त जमीन उसकी पुस्तैनी है और वर्षों से वे लोग इस पर खेती करते आ रहे हैं। पटना हाई कोर्ट में उक्त जमीन का मामला सुनवाई के लिए लंबित है। जबकि दूसरे पक्ष के दिनेश प्रसाद साहू उक्त जमीन को अपनी बता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जमीन की मापी कराई जा रही थी जिसका स्थानीय लोग विरोध जता रहे थे।


पूरे मामले पर विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि उक्त जमीन दिनेश प्रसाद साहू की है। जिसपर पिछले 40 साल से कुछ लोग जबरन कब्जा किए हुए हैं। विधायक ने बताया कि दिनेश साहू ने उक्त जमीन को उनके बेटे के नाम एग्रीमेंट किया है, उसी की मापी कराने के लिए वहां गए थे। मापी हो रही थी इसी दौरान कुछ महिलाएं गाली गलौज करने लगीं, जिसके बाद वे वहां से वापस लौट गए थे।