ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : दिलरुबा की तलाश में दिलवर बने विधायक जी, गोपाल मंडल ने कुर्ता उठाकर किया डांस

BHAGALPUR : अपने कारनामों के कारण आए दिन सुर्खियों में रहने वाले सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अपने डांस के लिए मशहूर विधायक गोपाल मंडल

बिहार : दिलरुबा की तलाश में दिलवर बने विधायक जी, गोपाल मंडल ने कुर्ता उठाकर किया डांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : अपने कारनामों के कारण आए दिन सुर्खियों में रहने वाले सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अपने डांस के लिए मशहूर विधायक गोपाल मंडल इस बार एक शादी समारोह में खूब थिरके। डांस करते विधायक गोपाल मंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक जी ‘दिलबर..दिलबर..’ गाने पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं।


दरअसल, नवगछिया के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने निजी कार्यक्रम के तहत एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शादी की रस्म आदायगी की जा रही थी। पंडाल में बच्चे डीजे की धून पर नाच रहे थे। लोगों को डांस करता देख विधायक जी खुद को रोक नहीं सके और थिरकने लगे। इस दौरान उन्होंने डीजे की धून पर अपने खास अंदाज में जमकर डांस किया।


होश ना खबर है, ये कैसा असर है, तुमसे मिलने के बाद दिलबर...दिलबर-दिलबर...हां दिलबर-दिलबर वाले गाने पर विधायक जी ने जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान शादी समारोह में मौजूद किसी शख्स ने उनके डांस का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान विधायक के प्रतिनिधि त्रिपुरारी भारती भी झुमते नजर आए।


बता दें कि इससे पहले भी विधायक जी के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। विधायक जी के अनोखे डांस से लेकर ट्रेन में अर्धनग्न घूमने तक का वीडियो काफी चर्चा में रहा था। अब एक बार फिर विधायक से दिलबर बने गोपाल मंडल अपने निराले अंदाज के लिए चर्चा में आ गए हैं।