ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत..? जीतन राम मांझी का पलटवार, कहा- गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा

Bihar Politics: भागलपुर एनकाउंटर के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की, वहीं तेजस्वी यादव ने एनडीए पर गंभीर आरोप लगाए।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उपसभापति के पति रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया, जिसके बाद बिहार की राजनीति में वार और पलटवार तेज हो गई है।


पुलिस की इस कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “सम्राट की पराक्रमी सेना के सामने तो सिकंदर महान ने भी घुटने टेक दिए थे, तेजस्वी यादव गैंग की क्या हैसियत। यह नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा।” उन्होंने भागलपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना भी की।


वहीं, दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले को लेकर एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि एनकाउंटर में मारा गया रामधनी यादव सत्ता पक्ष के नेताओं के करीब था।


तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि भागलपुर में दिनदहाड़े सरकारी अधिकारी की हत्या करने वाला आरोपी सत्ताधारी दल से जुड़ा हुआ था और कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें मौजूद हैं। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की।


इस घटना के बाद बिहार की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जहां एक तरफ सरकार पुलिस कार्रवाई को सख्ती का उदाहरण बता रही है, वहीं विपक्ष कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता