ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बंगाल चुनाव में CM नीतीश को लगा बड़ा झटका, JDU के 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बंगाल चुनाव के रण में सीएम नीतीश को करारा झटका लगा है. दरअसल उनकी पार्टी के चार में से तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया

बंगाल चुनाव में CM नीतीश को लगा बड़ा झटका, JDU के 3 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बंगाल चुनाव के रण में सीएम नीतीश को करारा झटका लगा है. दरअसल उनकी पार्टी के चार में से तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया है. जिसके कारण पहले चरण के मतदान को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है. 


बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है. जनता दल यूनाइटेड को बंगाल चुनाव में शुरुआती दौर में ही बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. पहले चरण में जदयू के चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें से तीन कैंडिडेट्स का नॉमिनेशन कैंसल हो गया है. बताया जा रहा है कि बंगाल के मिदनापुर और बांकुरा क्षेत्र में पार्टी ने चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था. 


गौरतलब हो कि बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर चुनाव होने वाला है, जिसमें बंगाल के पुरुलिया, पश्चिमी मिदनापुर , बांकुरा पार्टर, पूर्वी मिदनापुर और झारग्राम का इलाका शामिल है. जेडीयू ने मिदनापुर और बांकुरा इलाकों अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया था. आपको बता दें कि इस बात की चर्चा है कि तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक जेडीयू में शामिल होने वाला है. 


जेडीयू के पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी ने बताया कि नलहाटी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल विधायक मोइनउद्दीन शम्स जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. मोइनउद्दीन शम्स ने इस चुनाव में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है. वे काफी समय से जेडीयू के संपर्क में थे.

टैग्स