ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

तेजस्वी बोले- भाजपा की भौजाई है महंगाई, पहले बताते थे डायन

BEGUSARAI : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेगूसराय के चांदपुरा उच्च विद्यालय में चुनावी सभा को सम्बोधित किया. तेजस

तेजस्वी बोले- भाजपा की भौजाई है महंगाई, पहले बताते थे डायन
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सूबे के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेगूसराय के चांदपुरा उच्च विद्यालय में चुनावी सभा को सम्बोधित किया. तेजस्वी यादव ने बेगूसराय सदर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार और कांग्रेस नेत्री अमिता भूषण को वोट देकर जीत दिलाने की अपील की. 


अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि भाजपा प्याज की माला पहनकर महंगाई को डायन कह कर गीत गाया करती थी. उन्होंने कहा कि अब क्या महंगाई उनकी भौजाई हो गई है. सभा में उपस्थित लोगों ने हंसकर उनकी इस बात का जोरदार स्वागत किया. जाते-जाते उन्होंने बताया कि बिहार में शिक्षा, अस्पताल की व्यवस्था चौपट हो चुकी है, कोई भी काम बिना चढ़ावा के नहीं होता. 


उन्होंने बताया कि राजद की सरकार बनते ही समान कार्य-समान वेतन, 10 लाख नौकरियों में सवर्ण, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक एवं महादलितों का एक साथ विकास किया जाएगा. उन्होंने चांदपुरा को प्रखंड बनाने सहित सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आशा वर्कर, टोला सेवक, आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित सभी स्वयं सहायता समूह के मानदेय को दोगुना करते हुए नियमित की जाएगी.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता