ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

‘सारे मुसलमान अगर पाकिस्तान चले गए होते तो...’, गिरिराज सिंह बोले- सनातन खिलाफ हो रही बड़ी साजिश

BEGUSARAI: बेगूसराय में हिंदु लड़कियों के लगातार गायब होने के मामले सामने आने के बाद इसको लेकर गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसरा

‘सारे मुसलमान अगर पाकिस्तान चले गए होते तो...’, गिरिराज सिंह बोले- सनातन खिलाफ हो रही बड़ी साजिश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में हिंदु लड़कियों के लगातार गायब होने के मामले सामने आने के बाद इसको लेकर गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय में सनातन धर्म के खिलाफ बड़ी साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर बंटवारे के समय ही सभी मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो आज यह झंझट नहीं होता।


गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में बड़ी साजिश चल रही है और वह साजिश है सनातन धर्म को तंग और तबाह करना। खातोपुर में शिवलिंग को तोड़ दिया। इस मामले में उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के बजाए उल्टे हिंदुओं को ही फंसा दिया गया। बेगूसराय में हिंदुओं की बेटियों को उठाया जा रहा है। जिस गांव में मुसलमानों की संख्या अधिक है उसी गांव में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। बेगूसराय में लव जिहाद और लैंड जिहार की साजिश चल रही है।


उन्होंने कहा कि हिंदुओं की बेटियों के साथ जो लव जिहाद के मामले आ रहे हैं ऐसे में उनके मां-बाप को सजग होने की जरुरत है। 30-40 साल पहले हमारे गांव की बेटियां सुरक्षित थीं लेकिन आज जहां जहां इनकी आबादी अधिक है, वहां बहू-बेटियां गायब हो रही है, आखिर इसके पीछे का कारण क्या है। मां दुर्गा की प्रतिमा पर पत्थर फेंके जाते हैं और बिहार की सरकार आरोप लगाती है कि गिरिराज सिंह गंगा-जमुनी तहजीब को भड़का रहे हैं।


गिरिराज ने कहा कि हिंदु कभी भी विद्वेष फैलाने का काम नहीं कर सकता है। गिरिराज ने कहा कि हमारे पूर्वजों से बहुत बड़ी भूल हो गई। जिस समय देश का बंटवारा हुआ, पाकिस्तान और हिंदुस्तान बना उस समय सारे मुसलमान अगर पाकिस्तान चले गए होते तो आज यह झंझट ही नहीं होता।


उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि हमने आपके ताजीया पर कभी भी पत्थर फेंकने का काम नहीं किया लेकिन दुर्गा की प्रतिमा पर पत्थर फेंकना कहां की गंगा-जमुनी तहजीब है। गंगा-जमुनी तहजीब यह नहीं है कि देवी देवताओं की प्रतिमा पर पत्थर बरसाए जाए। आखिर क्या कारण है कि घरों की छतों पर पहले से पत्थर जमा करके रखे गए थे। मोहर्रम खत्म हो गया और महीनों तक झंडा फहराया जा रहा है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता