ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

रात तो दूर दिन में PM बनने का सपना देख रहे नीतीश, बोले गिरिराज सिंह ... ख्वाबों की दुनिया में रहते हैं बिहार के CM, नहीं पूरा होगा उनका मकसद

BEGUSARAI : नीतीश बाबू को लग रहा है .... कोई रात में सपना देखता है यह दिन में ही सपना देखते हैं किसी कारण से यह पहले ही सब कुछ जान जाते हैं। इनको लग रहा है कि समय से पहले लोकसभा का

रात तो दूर दिन में PM बनने का सपना देख रहे नीतीश, बोले गिरिराज सिंह ...  ख्वाबों की दुनिया में रहते हैं बिहार के CM, नहीं पूरा होगा उनका मकसद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : नीतीश बाबू को लग रहा है .... कोई रात में सपना देखता है यह दिन में ही सपना देखते हैं किसी कारण से यह पहले ही सब कुछ जान जाते हैं। इनको लग रहा है कि समय से पहले लोकसभा का चुनाव करवाया जाएगा तो उनकी सोच। यह बात है केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कही है।


दरअसल, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देश भर में भाजपा के तरफ से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने बेगूसराय पहुंचे सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के समय से पहले चुनाव करवाए जाने के बयानों को लेकर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि - नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हो गए हैं। सबको ही रात में सोते वक्त सपना देखता है नीतीश बाबू दिन में ही सपना देखते हैं। नीतीश कुमार व्याकुल भारत हो गए हैं। नीतीश कुमार के मन में प्रधानमंत्री के लिए रात तो दूर अब दिन में भी सपना आने लगा है। यह ख्वाबों की दुनिया में रहते हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा कि, नीतीश कुमार को यह बात अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि 2024 में प्रधानमंत्री के लिए कोई भी पद खाली नहीं है। देश की जनता और बिहार की जनता ने यह तय कर लिया है कि इस बार भी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ही कुर्सी पर बैठेंगे।


इसके आलावा उन्होंने केंद्र सरकार के तरफ से समान नागरिक संहिता को लाने की चल रही तैयारी पर उन्होंने कहा कि,  समान नागरिक संहिता को लेकर लॉ कमीशन द्वारा सुझाव मांगा गया है। यह स्वागत योग्य कदम है। गिरिराज सिंह ने कहा कि लॉ कमीशन का काम है उन्होंने मांगा है, उसका स्वागत है। अब उन्होंने सुझाव मांगा है तो देखते हैं क्या होता है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता