ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पटना सिरियल ब्लास्ट पर कोर्ट के फैसले का गिरिराज सिंह ने किया स्वागत, इशारों ही इशारों में विपक्ष को घेरा, पूछा-देश बड़ा है या गैंग?

BEGUSARAI: पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले पर एनआईए कोर्ट ने 9 दोषियों को सजा सुनाई हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया और कोर्ट को धन्यवाद

पटना सिरियल ब्लास्ट पर कोर्ट के फैसले का गिरिराज सिंह ने किया स्वागत, इशारों ही इशारों में विपक्ष को घेरा, पूछा-देश बड़ा है या गैंग?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले पर एनआईए कोर्ट ने 9 दोषियों को सजा सुनाई हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया और कोर्ट को धन्यवाद कहा।


गिरिराज सिंह ने कहा कि देश को खतरा भारत में छिपे हुए गद्दारों से है। कोर्ट ने ऐसे गद्दारों को सजा देने का काम किया है। देश की करोड़ों देशभक्त कोर्ट का सम्मान कर रहे हैं। वही गिरिराज सिंह ने एक बार फिर इशारों-इशारों में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तक कोई टुकड़े टुकड़े गैंग ने पटना सीरियल ब्लास्ट की निंदा नहीं की। देश बड़ा है या गैंग।  


गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान और पटना जंक्शन पर सीरियल बम ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 89 लोग घायल हुए थे। गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने 9 दोषियों को आज सजा सुनाई। पटना सीरियल ब्लास्ट केस में चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई तो वही 2 को उम्र कैद और दो दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई गयी। वही एक दोषी को 7 साल की सजा सुनाई गई है।


केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों देशभक्त कोर्ट के इस फैसले का सम्मान करते हैं। 27 अक्टूबर 2013 को जब पटना के गांधी मैदान में सिरियल ब्लास्ट हुआ उस वक्त गिरिराज सिंह मंच पर ही थे।


 गिरिराज सिंह ने कहा कि जीवन में इतना बड़ा सिरियल ब्लास्ट नहीं देखा था। इस ब्लास्ट में हमने कुछ साथी खो दिए कुछ अपंग हो गये। अगर नरेंद्र मोदी उस मंच पर होते तो क्या होता क्यों कि निशाना नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया गया था। 


हमें लगता है कि हिन्दुस्तान को देश के दुश्मनों से कोई खतरा नहीं है चाहे वो कोई भी देश हो। भारत को यदि खतरा है तो भारत में छिपे हुए गद्दारों से है। इन गद्दारों ने ही ब्लास्ट किया और मैं कोर्ट को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने गद्दारों को सजा देने का काम किया। 




टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता