ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेगूसराय में निकाय चुनाव का संग्राम, मेयर की रेस में पूर्व मेयर की पत्नी पिंकी देवी

BEGUSARAI: बिहार में 28 दिसंबर को निकाय चुवाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग के 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार थम गया। बेगूसराय में प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत दर्ज करने

बेगूसराय में निकाय चुनाव का संग्राम, मेयर की रेस में पूर्व मेयर की पत्नी पिंकी देवी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में 28 दिसंबर को निकाय चुवाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग के 48 घंटे पहले चुनावी प्रचार थम गया। बेगूसराय में प्रत्याशियों ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। नगर निगम के पूर्व मेयर और जदयू नेता संजय कुमार की पत्नी निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी देवी मेयर पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान पिंकी देवी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा है।


मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी और उनके पति पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा है कि उनके शासन से पहले नरक निगम मिला था लेकिन छोटे से कार्यकाल में उनके द्वारा सुंदर नगर निगम बनाने का प्रयास किया गया और नगर निगम को सुंदर बनाया भी गया लेकिन पिछले पांच सालों में नगर निगम फिर नरक निगम बन गया है। कई तरह की समस्याओं से शहरवासी परेशान हैं। लेकिन पहले के किए गए कार्यों की बदौलत जनता का अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है। पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि वह मेयर पद से हटने के बाद भी लगातार जनता की सेवा में हाजिर रहे हैं। चाहे कोरोना काल हो या बाढ़ का समय हो, हमेशा दिन-रात जनता की सेवा की है। जिसका आशीर्वाद है इस चुनाव में देखने को मिल रहा है। लोगों का अथाह प्यार और समर्थन चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं का मिला है। आज नगर निगम में हालत यह है कि 45 वार्ड में एक भी सड़क चलने योग नहीं है। सीवरेज कार्य योजना के नाम पर सभी सड़कों को खोद कर छोड़ दिया गया जिससे कई सालों से नगर निगम के लोग परेशान हैं।


उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या हो या नगर निगम क्षेत्र का विकास कोई भी काम नहीं किया गया है। साफ और सुंदर स्वच्छ नगर निगम का जो उनका सपना है इस चुनाव में मतदाताओं के प्यार और आशीर्वाद से चुनाव जीतने के बाद पूरा हो जाएगा। उनके कार्यकाल में कई बड़ी परियोजनाओं को शुरू करने की दिशा में पहल की गई थी लेकिन वह अधूरा रह गया है जो इस कार्यकाल में चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा प्राथमिकता के रूप में की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में आवास योजना हो, राशन कार्ड हो या गरीबों के लिए चलने वाले हर योजनाओं को उनके द्वारा प्राथमिकता के रूप में किया जाएगा। शहर में बढ़ते ई रिक्शा के लिए अलग से बस स्टैंड का निर्माण और फुटकर विक्रेताओं को हर सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकताओं में शामिल रहेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता