ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

मंत्री विजय चौधरी के साले के पास मिले डेढ़ करोड़ नकद ; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का हो सकता है मामला

PATNA/ BEGUSARAI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट के मंत्री विजय चौधरी के साले कारू सिंह के कई ठिकानों पर 80 घंटे तक छापेमारी कर आयकर विभाग की टीम वापस जा चु

मंत्री विजय चौधरी के साले के पास मिले डेढ़ करोड़ नकद ; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का हो सकता है मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA/ BEGUSARAI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट के मंत्री विजय चौधरी के साले कारू सिंह के कई ठिकानों पर 80 घंटे तक छापेमारी कर आयकर विभाग की टीम वापस जा चुकी है। इसके बाद जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक इस टीम ने डेढ़ करोड़ से अधिक नगद और 100 करोड़ से अधिक के टैक्स चोरी के प्रमाण जब्त किए गए हैं।


दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ का कारू सिंह के आवास पर गुरुवार से ही आयकर की टीम छापेमारी कर रही थी। कारु सिंह के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग और ईडी की छापेमारी हुई थी। जिसके बाद आयकर की टीम ने डेढ़ करोड़  नगद और 100 करोड़ से अधिक के आयकर की चोरी का मामला हो सकता है। बेगूसराय, नोयडा, कोलकाता, पटना, पूर्णिया व बेगूसराय के दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर लगातार 80 घंटे तक हुई जांच पड़ताल के बाद आयकर विभाग की टीम उनके बेगूसराय के श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास से लौट गई है। 


वहीं, आयकर विभाग जांच पड़ताल के दौरान मिली वित्तीय अनियमितता व फर्जीवाड़े का विश्लेषण कर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।  इससे व्यवसायी समेत उनके हितधारकों की मुसीबत बढ़ सकती है। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में जदयू कोटे से मंत्री रहे विजय चौधरी के रिश्तेदार पर आयकर विभाग द्वारा शिकंजा कसे जाने की चर्चा भी जोरों पर है।


आपको बताते चलें कि, कारू सिंह का व्यवसाय बेगूसराय के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ, कोलकाता, पूर्णिया तक है, उनका  सरकारी ठेके व रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है। वहीं, छत्तीसगढ़ में खनन का कारोबार है। इनकी जेसीबी कंपनी द्वारा खरीद बिक्री व भाड़ा लगाए जाने में भी बड़ी हेरा-फेरी सामने आई है।