ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

'मंदिर की जगह अब कोई नहीं बना सकता मस्जिद...,' बोले गिरिराज सिंह ... देश में जग चुका है सनातन, अब नहीं होगा पहले वाला काम

BEGUSARAI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब 'भारत न्याय' यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने बुधवार को राहुल की यात्रा की योजना का ब्यो

'मंदिर की जगह अब कोई नहीं बना सकता मस्जिद...,' बोले गिरिराज सिंह ... देश में जग चुका है सनातन, अब नहीं होगा पहले वाला काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब 'भारत न्याय' यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने बुधवार को राहुल की यात्रा की योजना का ब्योरा दिया था। इसके मुताबिक यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होने वाली ये यात्रा 20 मार्च तक चलेगी। यानी 2024 के लोकसभा चुनाव से थोड़े दिनों पहले तक। ऐसे में इनकी इस यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। 


गिरिराज सिंह ने कहा है कि- यह 21वीं सदी का भारत है। इस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, जो विश्व में भारत के सनातन वैभव और विकास दोनों का डंका पीट रहे हैं। अब 14 तारीख को राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं या अपने लिए ज्ञान यात्रा निकाल रहे हैं। यह तो वह तय करेंगे। लेकिन नरेंद्र मोदी अयोध्या में सनातन के लिए  मंदिर के लिए स्थापित कर रहे हैं, यह सबसे बड़ी बात है।


इसके अलावा  समाजवादी पार्टी के सांसद सफीकुर्रहमान द्वारा 22 जनवरी को बाबरी मस्जिद के लिए दुआ करने की सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग ऐसा बोलते हैं। वह सद्भावना को बिगड़ने की कोशिश करते हैं।अब समाजवादी पार्टी नेता या दुनिया में कोई ऐसी ताकत नहीं है कि फिर वहां मस्जिद बनाए। काल्पनिक बाबर हो या आधुनिक बाबर या कोई बाबर वहां मंदिर से मस्जिद नहीं बन पाएगा। यह बात तय है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता