ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता’ JNU में विवादित स्लोगन लिखे जाने पर गिरिराज का हमला

BEGUSARAI: जेएनयू में विवादित स्लोगन लिखे जाने को लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को

‘राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता’ JNU में विवादित स्लोगन लिखे जाने पर गिरिराज का हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: जेएनयू में विवादित स्लोगन लिखे जाने को लेकर बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेता बताया है। वहीं मुंबई में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी द्वारा बीजेपी पर आरोप लगाने पर गिरिराज ने जोरदार पलटवार किया है।


गिरिराज ने कहा है कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नेता हैं। जेएनयू में राहुल गांधी जाते हैं और उनके नेतृत्व में नारे लगते हैं कि ‘अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं.. मैं शर्मिंदा हू’। जेएनयू की दीवारों पर राहुल गांधी की सह पर भी भगवा और कश्मीर को लेकर विवादित स्लोगन लिखे गए हैं। राहुल गांधी अच्छी तरह से जान लें, भारत से न तो सनातन खत्म होगा और ना ही सनातन के प्रतीक हिंदू ही खत्म होंगे। लोगों को जातियों में बांटकर कोई सनातन को अपमानित नहीं कर सकता है।


वहीं महाराष्ट्र में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी के ट्वीट पर गिरिराज से ने कहा कि राजस्थान में जब दलित बच्चियों के साथ रेप होता है तो राहुल गांधी की जुबान बंद रहती है। छत्तीसगढ़ में कोई घटना होती है तो उनकी जुबान बंद रहती है। राहुल गांधी देश के सभी राज्यों को एक भाव से देखने की कोशिश करें। महाराष्ट्र में दवा की कोई कमी नहीं है। जो घटना हुई है उसकी जांच की जा रही है और सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता