ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JNU की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, गिरिराज बोले .. गजवा ए हिंद और टुकड़े- टुकड़े गैंग का है काम

BEGUSARAI : जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में इन दिनों एक मामले को लेकर काफी गहमागहमी है। दरअसल, यहां कैंपस के भीतर जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नार

JNU की दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक नारे, गिरिराज बोले .. गजवा ए हिंद और टुकड़े- टुकड़े गैंग का है काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में इन दिनों एक मामले को लेकर काफी गहमागहमी है। दरअसल, यहां कैंपस के भीतर जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे गए हैं। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर असामाजिक तत्वों द्वारान आपत्तिजनक नारे लिखें गए हैं। कैंपस में लिखा गया है कि ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो, ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा,बढ़िया होगा तुमलोग शाखा लौट जाओ। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 


केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ने कहा है कि, जेएनयू शिक्षा के मंदिर के रूप में जाना जाता था, यहां से एक से एक काबिल लोग निकल कर आये हैं। लेकिन, अब यह टुकड़े- टुकड़े गैंग वालों के अधीन हो गया है। यहां ये लोग अपनी राजनीति चलते हैं। ये वहीं  लोग हैं, जो भारत को तोड़ने की कोशिश करते हैं। इस यूनिवर्सिटी में कभी अफजल गुरु के नाम पर लगते हैं तो कभी अन्य किसी आतंकी के नाम पर। 


गिरिराज ने कहा कि, मेरे हिसाब से आज देश में टुकड़े- टुकड़े गैंग और गजवा ए हिंद ये दोनों का एक गठबंधन चल रहा है।  इनका एक मात्र उद्देश्य यही है कि  भारत के अंदर बहुसंख्यकों में विभेद कैसे पैदा हो। इसी के लिए ये लोग विभेद पैदा करने की यह हरकत करते हैं। लेकिन, भारत में मोदी की सरकार है जो राष्ट्र वैभव की बात सोचता है सर्वे हिताय सर्व सुखाय की बात सोचता है। इसलिए उनलोगों का मंसूबा कभी भी कामयाब नहीं होने वाला है। 


गौरतलब हो कि, जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी में जिन नारों को लेकर आपत्ति जताई जा रही है, उनमें 'ब्राह्मणों कैंपस खाली करो', 'यहां खून-खराबा होगा', 'ब्राह्मण भारत छोड़ो' जैसे नारे शामिल हैं।  अब इस मामले में कैंपस के अंदर भी काफी बवाल मचा हुआ है।अब इसे लेकर JNU की वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुड़ी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि, हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं।  मामले पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है।  ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेएनयू प्रशासन ने जांच बुलाई है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता