ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

इलाज कराने गई लड़की के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, अब हुआ FIR दर्ज

BEGUSARI : बिहार में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर अक्सर इन बदमाशों के काले कारनामों के पोल खुलते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ

इलाज कराने गई लड़की के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी,  अब हुआ FIR दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARI : बिहार में बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर अक्सर इन बदमाशों के काले कारनामों के पोल खुलते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक डॉक्टर ने एक मरीज के साथ छेड़खानी का मामला निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, बिहार के बेगूसराय में दंत चिकित्सक के यहां इलाज कराने गई एक किशोरी ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बच्ची के द्वारा जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी गई तो परिजन अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। हंगामा के दौरान मौका का फायदा उठाते हुए डॉक्टर और क्लिनिक के मेडिकल स्टाफ क्लीनिक में ताला लगाकर फरार हो गए। 


बताया जा रहा है कि, नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर स्थित मालती डेंटल हाॅस्पीटल की है। जहां एक लड़की दंत रोग विशेषज्ञ राजीव कुमार सिंह के यहां दांत का इलाज कराने  पहुंची थी और इलाज के दौरान डॉक्टर उससे  छेड़खानी की घटना की गई। परिजनों ने महिला थाना में प्राथमिकी  दर्ज कराई है जिसके बाद महिला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 


इधर, इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया कि,अपने बेटी को करीब 3 बजे दांत का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। इलाज के दौरान मुझे बाहर बैठा दिया। थोड़ी देर बाद मेरी बेटी रोने लगी। जब मैंने बेटी को रोने  चिल्लाने की आवाज सुनी तो मैं डॉक्टर रूम में दौड़कर गई, कारण पुछा तो उसने बताया कि डाॅक्टर ने इलाज के बहाने उसे गलत तरीके से प्राइवेट पार्ट जगह जगह पर टच किया है। पीड़िता की मां ने अपने पति और परिजनों को सुचना देकर बुलाया ।


वहीं डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची का पहले से इलाज कर रहे हैं। ये आरोप गलत है ।महिला थाना अध्यक्ष अवंती कुमारी ने बताया कि पीड़िता के मां द्वारा लिखित शिकायत मिलते ही कांड संख्या 7/23 दर्ज की गई है। पोक्सो धारा में दर्ज करते हुए डॉक्टरों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता