ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार में ‘अतीक जी’ वालों की सरकार: गिरिराज का नीतीश-तेजस्वी को खुला चैलेंज, बोले.. हिम्मत है तो बाबा बागेश्वर को पटना की धरती पर रोककर दिखाएं

BEGUSARAI: बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार द्वारा पटना के गांधी मैदान में प्रवचन के लिए जगह नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ने

बिहार में ‘अतीक जी’ वालों की सरकार:  गिरिराज का नीतीश-तेजस्वी को खुला चैलेंज, बोले.. हिम्मत है तो बाबा बागेश्वर को पटना की धरती पर रोककर दिखाएं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकार द्वारा पटना के गांधी मैदान में प्रवचन के लिए जगह नहीं दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। एक तरफ सरकार में शामिल आरजेडी धीरेंद्र शास्त्री के दौरे का विरोध कर रही है तो वहीं बीजेपी के नेता बाबा बागेश्वर के समर्थ में खड़े हो गए हैं। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार द्वारा गांधी मैदान में प्रवचन की इजाजत नहीं देने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो धीरेंद्र शास्त्री को पटना की धरती पर उतरने से रोककर दिखाए।


धीरेंद्र शास्त्री के दौरे के हो रहे विरोध पर भड़के गिरिराज सिंह ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोगों ने वोट के लिए देश को ऐसा बना दिया है कि अब भारत के संत को धर्म का प्रचार करने के लिए भी सरकार से गुहार लगानी पड़ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री और सरकार के लोग कहते हैं कि नीतीश के रहते मुसलमानों को कोई कुछ नहीं कर सकता है लेकिन अब तो हिंदू समुदाय के लोगों पर खतरा हो गया है। बिहार में अतीक जी वालों की सरकार चल रही है इसलिए पटना के गांधी मैदान में उन्हें प्रवचन के लिए जगह नहीं दी गई। 


ईद के दिन अतीक को शहीद बताकर नारेबाजी करने की इजाजत दी जाएगी, मुस्लिन धर्म के प्रचार के लिए गांधी मैदान में जगह दी जाएगी लेकिन हिंदू धर्म के संत बाबा बागेश्वर को प्रवचन के लिए जगह नहीं दी जाएगी। भले ही नीतीश की सरकार गांधी मैदान में हिंदू धर्म गुरूओं को न घुसने दे लेकिन उनका प्रवचन होकर रहेगा। सरकार की हिम्मत नहीं है कि वह धीरेंद्र शास्त्री को पटना की धरती पर उतरने से रोक ले। बता दें कि केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों बेगूसराय के दौरे पर हैं।

टैग्स