ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीएम नीतीश को गिरिराज सिंह का जवाब, कहा.. अपना तो ठीक नहीं चले हैं पीएम बनने

BEGUSARAI : बिहार में 17 सालों तक बीजेपी के साथ रहने के बाद नीतीश कुमार ने अचानक पाला क्या बदला, बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिहार बीजेपी के तमाम नेता सीएम नीतीश और महागठ

सीएम नीतीश को गिरिराज सिंह का जवाब, कहा.. अपना तो ठीक नहीं चले हैं पीएम बनने
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में 17 सालों तक बीजेपी के साथ रहने के बाद नीतीश कुमार ने अचानक पाला क्या बदला, बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिहार बीजेपी के तमाम नेता सीएम नीतीश और महागठबंधन की सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी को 50 सीटों पर समेटने की बात कहने पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि आजतक कभी भी नीतीश अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में नहीं आए और नरेंद्र मोदी को औकात दिखाने चले हैं, अपन बियाह न सूरदास के बरतूहारी।


बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के लोगों तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए सभी दलों का आधिकार है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 2024 में बीजेपी को औकात दिखाने की बात कही है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि अपन बियाह न सूरदास के बरतूहारी। 15-20 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2010 में 85 सीटें थी आज घटकर 43 पर आ गए। आजतक कभी भी अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में नहीं आए और नरेंद्र मोदी को औकात दिखाने चले हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जेडीयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए कहा था कि वे बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के काम पर लग गये हैं। नीतीश ने कहा- 2024 चुनाव में अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा 50 सीटों पर आ जाएगी। सीएम के इस बयान के बाद गिरिराज सिंह ने जेडीयू को आईना दिखाते हुए जमकर हमला बोला है।

टैग्स