ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

चोरी कर सीना जोड़ी कर रहे नीतीश कुमार, बोले गिरिराज सिंह ... राज्य में साजिश के तहत हो रही लव जिहाद और लैंड जिहाद

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक सोची - समझी रणनीति के तहत लव जिहाद और लैंड जिहाद चल रहा है। इतना ही नहीं हमारे देवी- देवताओं के मूर्ति को भी तबाह और बर्बाद किया जा रहा है। यहा

चोरी कर सीना जोड़ी कर रहे नीतीश कुमार, बोले गिरिराज सिंह ... राज्य में साजिश के तहत हो रही लव जिहाद और लैंड जिहाद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक सोची - समझी रणनीति के तहत लव जिहाद और लैंड जिहाद चल रहा है। इतना ही नहीं हमारे देवी- देवताओं के मूर्ति को भी तबाह और बर्बाद किया जा रहा है। यहां हिंदू भाई -बहनों को झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है। यदि कोई ऐसा काम किसी ताजिया पर  किसी ने ऐसा किया होता हो आज मालूम नहीं क्या हो गया होता। पुरे हिंदू समाज को पीस दिया जाता। यह बातें केंद्र सरकार के मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है। 


दरअसल, बेगूसराय में लगातार लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। यहां पिछले एक माह में तीन लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिले के अलग- अलग इलाकों में शादी की नियत से हिन्दू लड़की को अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों के द्वारा अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि तीनों मामलों में पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया गया है। अब इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने जोरदार हमला बोला है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि- बेगूसराय में करीब 10 लड़कियों का अब तक लव जिहाद किया गया है और प्रशासन सरकार के इशारे पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। लेकिन, जब तक वो बेगूसराय के सांसद हैं और उनके शरीर में खून एक एक कतरा है तब तक वह इसका विरोध करते रहेंगे और हिंदुओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। बेगूसराय में सोची समझी साजिश के तहत लगातार लव जिहाद और लैंड जिहाद किया जा रहा है।  


इसके आगे गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में साजिश के तहत हिंदुओं पर प्रहार किया जा रहा है। चाहे  दुर्गा मां की प्रतिमा विसर्जन में पत्थरबाजी की घटना हो चाहे  शिव मंदिर में शिवलिंग तोड़ने का हो। हर जगह पुलिस प्रशासन हिंदुओं को ही टारगेट कर रही है। एक और मां दुर्गा के प्रतिमा पर पत्थर फेंका गया। वहीं दूसरी और प्रशासन हिंदुओं को ही जेल भेजने का काम कर रही है। खातोपुर में भी शिव मंदिर को तोड़ा गया और हिंदुओं को प्रशासन ने जेल भेज दिया है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि- नीतीश बाबू ऐसा अन्याय नहीं करें चोरी भी और सीना जोड़ी भी हो हिंदुओं को टारगेट भी किया जाए और कार्रवाई भी हिंदुओं पर ही हो यह अन्याय हिंदू समाज नहीं सहेगा। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता