ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : तीन बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का बुखार, पति को छोड़ कर दिया ये काम

BEGUSARAI : आपलोगों ने अक्सर ऐसा लोगों को कहते हुए सुना होगा कि इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो गलत-सही दिन और रात में फर्क करना भूल जाते हैं। उन्ह

बिहार : तीन बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का बुखार, पति को छोड़ कर दिया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : आपलोगों ने अक्सर ऐसा लोगों को कहते हुए सुना होगा कि इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो गलत-सही दिन और रात में फर्क करना भूल जाते हैं। उन्हें यह लगने लगता है कि, उनके प्रेमी या प्रेमिका द्वारा जो बातें कहीं जा रही है वहीं सच है। अब ऐसा ही इश्क की खुमारी से जुड़ा हुआ मामला बेगूसराय से सामने आया है। यहां एक तीन बच्चे की मां पर इश्क का बुखार इस कदर चढ़ा की उसने अपनी पति और घरवालों को छोड़कर दूसरे लड़के से शादी के ली। सबसे बड़ी बात यह है कि, महिला ने जिस लड़के से शादी की वो किसी दूसरे धर्म का बताया जा रहा है। 


दरअसल, बेगूसराय पुलिस ने प्रेम प्रसंग फरार 3 बच्चों के मां को बरामद कर लिया है। यह महिला अझौर गांव की रहने वाली बताई जा रही है। यह अपने पति और तीन बच्चों के साथ भरण पोषण के लिए हरियाणा के करनाल में रहती थी। जहां उसे एक मुस्लिम लड़के से प्यार हो गया। इस लड़के का नाम मोहम्मद रजिक बताया जा रहा है।  महिला का कहना है कि, उसका पति हररोज इसके साथ मारपीट करता था इसी से परेशान होकर जब वह  मोहम्मद रजिक के साथ तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। 


वहीं, पत्नी के फरार होने के बाद उसके पति तुलसी ठाकुर ने बेगूसराय न्यायालय में शिकायत की थी। उसके बाद नीमा चांदपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। वहीं पति ने  यह आरोप लगाया कि, मोहम्मद रजिक उसकी पत्नी को वेश्यावृत्ति कराने अथवा अन्य कार्य के नियत से अपरहण कर लिया है।  पति ने अपनी पत्नी को भगाने को लेकर न्यायालय बेगूसराय में 2 नवंबर 2022 को शिकायत दर्ज कराया था। उसके बाद न्यायालय के आदेश पर नीमा चांदपुरा थाना में 14 दिसंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस ने कल रात शेरपुर गांव से महिला दुलारी देवी को पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया।


इधर, इस पुरे मामले को लेकर दुलारी देवी ने बताया कि उसकी 15 साल पहले बगरस गांव के तुलसी ठाकुर के साथ शादी हुई थी और 3 बच्चे भी हैं। लेकिन उसका पति उसे सही से नहीं रख रहा था। इस वजह से वह मोहम्मद रजिक के साथ फरार हो गई। वह उसी के साथ रहना चाहती है तथा अपने पहले पति के साथ नहीं जाना चाहती है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता