ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शराबबंदी पर बहस के बीच RJD विधायक का सनसनीखेज आरोप, नीतीश गांजा पीते हैं..

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर छिड़ी बहस के बीच आरजेडी के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला गया है. बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर से

शराबबंदी पर बहस के बीच RJD विधायक का सनसनीखेज आरोप, नीतीश गांजा पीते हैं..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर छिड़ी बहस के बीच आरजेडी के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला गया है. बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर से आरजेडी के विधायक राजवंशी महतो ने नीतीश कुमार के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है. राजवंशी महतो ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गांजा पीते हैं. गांजा पीने से भी नशा आता है. आरजेडी विधायक के इस विवादित बयान के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ना तय माना जा रहा है.


आरजेडी विधायक राजवंशी महतो ने कहा है कि गांजा बेचने और पीने पर भी बिहार में प्रतिबंध है. ऐसे में मुख्यमंत्री खुद ही गांजा पीते हैं. मुख्यमंत्री खुद गांजा का नशा क्यों नहीं छोड़ रहे हैं. आरजेडी विधायक के आरोप के बाद अब तक के जेडीयू की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. आरजेडी विधायक ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी केवल धोखा है. बिहार में कहीं भी शराबबंदी नहीं है. शराबबंदी के जरिए नीतीश कुमार केवल ढकोसला कर रहे हैं. पूरे बिहार में शराब बेची जा रही है.


इतना ही नहीं, आरजेडी विधायक ने यह भी कहा है कि अगर बिहार में शराबबंदी है तो नीतीश कुमार बार-बार लोगों को शपथ क्यों दिला रहे हैं. शराब सभी जगह पर मिल रहा है और माफिया के इस कार्य बार में गरीबों से काम लिया जा रहा है. गरीब जेल जाते हैं लेकिन माफिया का कुछ भी नहीं होता. आरजेडी विधायक ने कहा है कि अगर नशाबंदी है तो बिहार में सभी लोगों के ऊपर नकेल लगनी चाहिए. मुख्यमंत्री खुद भी अपने आप पर इसे लागू करें.

टैग्स