ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बेगूसराय में मुखिया के परिजनों से मिले पप्पू यादव, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी थी हत्या

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते दो फरवरी को चुनावी रंजिश में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को जन अधिकार पार्टी क

बेगूसराय में मुखिया के परिजनों से मिले पप्पू यादव, गोली मारकर बदमाशों ने कर दी थी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बीते दो फरवरी को चुनावी रंजिश में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव बेगूसराय पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की।


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में हत्याओं का कारवां सा बन गया है। अपराधियों के मनोबल बढ़ाने में समाज का भी योगदान है। जाति के अपराधियों को समाज से संरक्षण मिलता है। सांप को देख कर मार देते हैं। पागल हाथी को मौत के घाट उतार दिया जाता है तो अपराधियों के साथ जात की भावना क्यों जागृत होती है? जबकि अपराधी, अपराधी ही हैं।


पप्पू यादव ने कहा कि वीरेंद्र शर्मा पिछले सात सालों से मुखिया थे। वे बहुत ईमानदार व्यक्ति थे और 7 सालों में अपने घर में कुछ नहीं भरा। उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे लोगों की हत्या पर समाज भले चुप बैठ जाए, लेकिन हम चुप नहीं बैठने वाले हैं। हम इनको न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेंगे। पप्पू यादव ने मांग की है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सजा दिलाई जाए। SIT की जांच हों और हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।

टैग्स