ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बेगूसराय में खुली 'गिरिराज-अमर झटका' मीट की दुकान, केंद्रीय मंत्री बने शॉप के ब्रांड एंबेसडर

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में मीट की दुकान का प्रचार करते दिखे। दरअसल बेगूसराय में अमर नाम के व्यक्ति ने मीट की दुकान

बेगूसराय में खुली 'गिरिराज-अमर झटका' मीट की दुकान, केंद्रीय मंत्री बने शॉप के ब्रांड एंबेसडर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में मीट की दुकान का प्रचार करते दिखे। दरअसल बेगूसराय में अमर नाम के व्यक्ति ने मीट की दुकान खोली है। जिसका नाम उसने गिरिराज अमर झटका रखा है। इस मीट शॉप के ब्रांड एंबेसडर गिरिराज सिंह बन गये हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गिरिराज अमर मीट शॉप का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे झटका मीट और हलाल पर चर्चा करते दिखे। 


इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे यहां बलि प्रथा है। बलि प्रथा प्रसाद के रूप में होता है। इसीलिए तमाम हिन्दुओं से कहता हूं कि आप अपने धर्म की रक्षा करें। लोग अपने धर्म की रक्षा करेंगे। हमारे अपने धर्म में झटका है हम झटका खाएंगे। जिनको हलाल है वो हलाल खाये। हम उनको मना करने नहीं जाएंगे। इस दौरान गिरिराज सिंह ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। अमर को झटका मीट की दुकान खोलने के लिए उन्होंने प्रोत्साहित किया। 


गिरिराज ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि..बेगूसराय  में कई लोगों से बात की और उन्हें झटका मीट की दुकान खोलने के लिए प्रोत्साहित किया है। आने वाले समय में और भी झटका मीट की दुकानें खोली जाएंगी और उनका विस्तार किया जाएगा, और मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी दुकान का प्रचार प्रसार करूंगा। अमर जी का ये कदम सराहनीय है।\