ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

बेगूसराय फायरिंग मामले पर बोले मुख्यमंत्री, यह घटना किसी की साजिश है और जानबूझकर ऐसा किया गया है

BEGUSARAI: बेगूसराय फायरिंग मामले पर बीजेपी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। विपक्ष के हमलावर होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह

बेगूसराय फायरिंग मामले पर बोले मुख्यमंत्री, यह घटना किसी की साजिश है और जानबूझकर ऐसा किया गया है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय फायरिंग मामले पर बीजेपी ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। विपक्ष के हमलावर होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना किसी की साजिश है और जानबूझकर ऐसा किया गया है।


गौरतलब है कि बीते मंगलवार को बेगूसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी थी और एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। 31 साल के चंदन की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हर चौक चौराहे पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में और तेजी लाई गयी है। 


बेगूसराय गोलीकांड मामले को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने यहां तक कह दिया कि बिहार में जंगल राज नहीं नीतीश कुमार का गुंडा राज है। जहां हर गुंडा राजा बन गया है। वहीं सुशील मोदी ने कहा कि अपराधियों को लग रहा है कि जैसे हमारी सरकार है। विजय सिन्हा ने कहा कि क्या यही जनता का राज है। 


इसी तरह गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, तारकिशोर प्रसाद, सम्राट चौधरी सहित कई बीजेपी नेताओं ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। बीजेपी के हमले के बाद नीतीश कुमार को सामने आना पड़ा। बीजेपी पर पलटवार करते हुए नीतीश ने बेगूसराय की घटना को साजिश बताया। कहा कि बेगूसराय में किसी ने साजिश की है और जानबूझकर किसी ने ऐसा काम किया है। अतिपिछड़ी जाति के लोगों को निशाना बनाया गया। हमने अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखें।


गौरतलब है कि घटना के बाद BSAP की 3 कंपनिया और STF की 1 यूनिट को तैनात किया गया। वही मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने मोबाइल टीम के 7 प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 लोगों को हिरासत में लिया। बेगूसराय फायरिंग मामले में अब 4 संदिग्धों की तस्वीर सामने आई है। हर चौक चौराहे पर वाहन जांच अभियान जारी है। गश्ती में कमी पाए जाने पर एसपी ने कार्रवाई की।