ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, शिक्षा विभाग की मिल सकती है जिम्मेवारी ; जानिए किस सीट से लड़ेंगी उपचुनाव

RANCHI : झारखंड के दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी महतो सोमवार हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली यूपीए गंठबंधन वाली सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्य के पूर्व &n

बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, शिक्षा विभाग की मिल सकती है जिम्मेवारी ; जानिए किस सीट से लड़ेंगी उपचुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड के दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी महतो सोमवार हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली यूपीए गंठबंधन वाली सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया है। राज्य के पूर्व  शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद से हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट में मंत्री का एक पद खाली था जिसके बाद अब आज बेबी देवी ने शपथ लिया है। 


दरअसल, बेबी देवी ने झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रुप में शपथ ली है। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेता और मंत्रियों ने हिस्सा लिया।  हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के कई मंत्रियों व नेताओं को इंट्री नहीं मिलने से वे नाराज भी बताए जा रहे हैं। 


मालूम हो कि, बेबी देवी का नैहर धनबाद जिला के तोपचाची प्रखंड के गोमो के पास जीतपुर गांव में है।  1979 में उनकी शादी जगरनाथ महतो के साथ हो गई। इनकी शादी के 44 साल हो गए। मौजूदा समय में बेबी देवी के पिता भवानी महतो और मां झुपरी देवी सहित दो भाई बोधराम महतो और मोहन महतो का भी निधन हो चुका है। 1979 में कम उम्र में ही उनकी शादी जगरनाथ महतो के साथ हो गई. उस समय जगरनाथ महतो मिडिल स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। मौजूदा समय में बेबी देवी के पिता भवानी महतो और मां झुपरी देवी सहित दो भाई बोधराम महतो और मोहन महतो का भी निधन हो चुका है। 


आपको बताते चलें कि, राज्य के शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार झामुमो के चार बार विधायक रहे थे। छह अप्रैल को शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद से यह विधानसभा सीट खाली है। इस विधानसभा क्षेत्र में छह अक्तूबर से पहले उपचुनाव होना है, जहां से ऐसा माना जा रहा है कि बेबी देवी झामुमो उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।