ब्रेकिंग
‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

पटना में जलजमाव का साइड इफेक्ट, रामविलास पासवान और चिराग घर की बजाय होटल में रुकेंगे

PATNA : पटना भीषण जल जमाव की चपेट में है। राजधानी का शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा है जहां घुटने भर से कम पानी लगा हो हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने घर तक पहुंचने में सौ मुसीबतों का सा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : पटना भीषण जल जमाव की चपेट में है। राजधानी का शायद ही कोई ऐसा इलाका बचा है जहां घुटने भर से कम पानी लगा हो हालात ऐसे हैं कि लोगों को अपने घर तक पहुंचने में सौ मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। 

पटना में जलजमाव का ही असर है कि  केंद्रीय मंत्री और एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान के साथ उनके बेटे चिराग पासवान आज होटल में रात गुजारेंगे। रामविलास पासवान और चिराग आज शाम दिल्ली से पटना पहुंच रहे हैं लेकिन वह श्रीकृष्णापुरी स्थित अपने आवास नहीं जाएंगे। आपको बता दें कि श्री कृष्णा पुरी उन इलाकों में शामिल है जो सबसे ज्यादा जलजमाव ग्रस्त हैं। रामविलास पासवान के एस के पुरी स्थित घर में पानी घुसा हुआ है लिहाजा रात होटल मौर्य में गुजरेगी। 

श्री कृष्णा पुरी इलाके में हालात ऐसे हैं कि कोई गाड़ी पर सवार होकर भी यहां नहीं पहुंच सकता। हर सड़क में कमर से ऊपर पानी जमा है लिहाजा रामविलास पासवान और चिराग पासवान पटना दौरे पर पहुंचेंगे लेकिन घर की बजाय होटल में रहेंगे।