ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बड़े भाई अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री के रूप में कर रहे है बेहतर काम, सीएम हेमंत ने खुले मंच से कर दी तारीफ

RANCHI: गुरूवार को खूंटी में महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री व राज्य के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की दो-दो बार

 बड़े भाई अर्जुन मुंडा केंद्रीय मंत्री के रूप में कर रहे है बेहतर काम, सीएम हेमंत ने खुले मंच से कर दी तारीफ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI:  गुरूवार को खूंटी में महिला स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय मंत्री व राज्य के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की दो-दो बार तारीफ की। हेमंत ने कहा कि अर्जुन मुंडा जी जबसे आदिवासी मामलों के मंत्री बने है तब से मंत्रालय की सक्रियता बढ़ गई है, मै आशा करता हूं जबतक ये मंत्री रहेंगे झारखंड को उसका लाभ मिलता रहेगा। 


अपने संबोधन के समाप्त होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से सरना धर्म कोड़ लागू करने का आग्रह किया फिर कार्यक्रम में मौजूद बैठे अपने पुराने साथी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की एक बार फिर तारीफ करते हुए कहा कि हमारे बड़े भाई अर्जुन मुंडा जो आदिवासी मामलों के मंत्री है, उनका झारखंड से ज्यादा से ज्यादा लगाव होना चाहिए और उसका लाभ यहां के लोगों को मिला चाहिए। हमारे लिए खुशी की बात है कि जो इस मामले के मंत्री है वो हमारे ही राज्य झारखंड से आते है। उन्होने कहा कि हम केंद्र के साथ हाथ से हाथ मिलाकर काम करने को तैयार है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की तारीफ करने के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है। राज्य की राजनीति से दूर और अलग थलग दिख रहे केंद्रीय मंत्री की तारीफ करना राज्य की राजनीति के बदलते हुए संकेत माने जाने रहे है। एक तरफ जहां बीजेपी की ओर से दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रहे है। 


अपने बयानों से वो मुख्यमंत्री और सरकार को निशाने पर लेते रहे है वही दूसरी ओर अर्जुन मुंडा पिछले 8 सालों से ज्यादा समय से राज्य की सक्रिय राजनीति से दूर सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में केंद्र की राजनीति में ही सक्रिय दिखे है। जब अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो हेमंत सोरेन उनके डिप्टी के रूप में राज्य की सत्ता के साझीदार थे और दोनों एक दूसरे के निजी तौर पर भी काफी करीब थे। सीएम का खुले मंच से केंद्रीय मंत्री की तारीफ को राजनीतिक जानकार हल्के में नहीं ले रहे है।

टैग्स