ब्रेकिंग
शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिसशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़पटना में 31 इमरजेंसी कॉल बॉक्स होंगे डायल 112 से कनेक्ट, बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे प्रशांत किशोर’, वोट डालने के बाद बोले ललन सिंह, कहा- PK चुनौती नहीं

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव में मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भाजपा उम्मीदवार की जीत का दावा किया और कहा कि प्रशांत किशोर एनडीए के लिए चुनौती नहीं हैं।

Bankipur By Election
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bankipur By Election: मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। ललन सिंह बांकीपुर विधानसभा के मतदाता हैं। मतदान करने के बाद उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के जीच का दावा किया और कहा कि एनडीए के लिए प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं हैं।



केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं हैं। प्रशांत किशोर पिछले विधानसभा चुनाव में भी तीर मार रहे थे। इस बार भी उनके जीत की कोई संभावना और उम्मीद नहीं है। प्रशांत किशोर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हैं। बिहार की धरती ऐसे लोगों को स्वीकार नहीं करती है, जो हवाबाजी में विश्वास करता हो।



उधर, प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि यह चुनाव बीजेपी नहीं बल्कि पुलिस लड़ रही है। उन्होंने कहा है कि पटना पुलिस मतदाताओं और जनसुराज के कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही है। उन्होंने कहा कि जनसुराज के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस की इस कार्रवाई का उल्टा असर हुआ है।



वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनता लड़ रही है और इस बार इलाके में परिवर्तन होगा। उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के लिए यह चुनाव जनता लड़ रही है। बीजेपी ने तो बस साजिश ही साजिश मचा रखी है। यह चुनाव जनता लड़ रही है और इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने जीता का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता