ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में क्यों हुई BJP की दुर्गति? लालू प्रसाद के करीबी ने खोल दिए राज

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पेपर लीक, बढ़ते अपराध और सरकार की नीतियों को बीजेपी की हार का प्रमुख कारण बताया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की दुर्गति क्यों हुई? इस सवाल का जवाब एनडीए तलाश रही है। हार के कारणों का पता लगाने के लिए बीजेपी में मंथन जारी है वहीं एनडीए के सहयोगी दल भी इस करारी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उपचुनाव में महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा गुप्ता दूसरे पायदान से खिसक कर तीसरे नंबर पर चली गईं। आरजेडी के वरिष्ठ विधायक और लालू प्रसाद के पुराने करीबी ने बीजेपी की हार का असली कारण बताया है।



दरअसल, हाल ही में हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी का किला ढह गया और पहली बार चुनाव मैदान में उतरे प्रशांत किशोर ने बीजेपी और आरजेडी उम्मीदवार को शिकस्त देते हुए शानदार जीत दर्ज की। अब इस हार को बीजेपी और एनडीए के तमाम सहयोगी पचा नहीं पा रहे हैं और हार के कारणों पर पटना से दिल्ली तक मंथन चल रहा है। 



इस चुनाव में आरजेडी के कोर वोट बैंक को भी पीके ने अपने पक्ष में कर लिया और जाति-धर्म का बंधन तोड़कर लोगों ने जनसुराज को वोट किया। आरजेडी के वरिष्ठ विधायक और लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले भाई वीरेंद्र ने बीजेपी की हार की असली वजह बताई है। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण उपचुनाव में बीजेपी की दुर्गति हुई है।



उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और बीजेपी ने यह पाया है कि जो पेपर लीक मामले पर जेन-जी का आंदोलन हुआ उसका असर पड़ा। राज्य में लगातार जो हत्याएं हो रही हैं और अपराध पर लगाम नहीं लग पा रहा है, इसको लेकर भी बांकीपुर के मतदाताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। बीजेपी की समीक्षा में यह बात सामने आई है कि इन्हीं कारणों से उनकी हार हुई है।



वहीं मीडिया द्वारा यह सवाल पूछने पर कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंत्रियों के जो पीए कंप्यूटर नहीं जानते हैं और स्मार्ट नहीं हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए, इसपर भाई वीरेंद्र ने कहा कि जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें सीखना चाहिए, यह जमाना कंप्यूटर युग का है। उन्होंने पूछा जो विधायक कंप्यूटर नहीं जानते हैं उन्हें विधायकी से कैसे हटाइएगा? जो विधायक जानता नहीं है उसे तो जनता हटाएगी, आप कैसे हटाइएगा?

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता