ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

विधान परिषद चुनाव : बांका में JDU उम्मीदवार का प्रचार जारी, विकास के लिए मांग रहे समर्थन

BANKA : विधान परिषद चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, वह लगातार चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. बांका-भागलपुर स्थानीय कोठेवाली विधान परिषद स

विधान परिषद चुनाव : बांका में JDU उम्मीदवार का प्रचार जारी, विकास के लिए मांग रहे समर्थन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : विधान परिषद चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, वह लगातार चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं. बांका-भागलपुर स्थानीय कोठेवाली विधान परिषद सीट से जेडीयू ने विजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इसी दौरान बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से मिल रहे है.


विजय कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों कहा कि आप सबको पता होगा इतने सालों में गांव में कोई विकास नहीं हुआ है. अभी तक किसी भी गांव में चापाकल तक लगवाने का काम नहीं किया है. सारा पैसा लूट कर खा गए. इसलिए लोग आते और लोभ देकर चले जाते है. आप सभी को थोड़ा सख्ती से रहना है. मैं आपलोग को सारी सुख सुविधा उपलब्ध करा दूंगा. आपलोग मजबूती से साथ दीजिए. मैं एक वादा करता हूं अगर मैं यहां से जीत गया, तो निश्चित रूप से परिवर्तन करने का काम करूंगा. 


साथ विजय सिंह ने अपील की कि पूरे समाज को मिलाकर चलाने का कार्य करेंगे. एक पैसा नहीं लूंगा. मैं मजबूती के साथ काम करूंगा. और जो फंड आता है वो बिना आपलोग और नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के अनुशंसा के बिना मैं एक रुपया नहीं खर्च करने वाला हूं. आपलोग किसी के बहकावे में ना आए.    


टैग्स