ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : नदी में स्नान करने गए 4 बच्चें डूबे, एक का शव मिला, तीन लापता

BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूब गए है। जिनमें से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। इस म

बिहार : नदी में स्नान करने गए 4 बच्चें डूबे, एक का शव मिला, तीन लापता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA  : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है।  यहां एक नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूब गए है। जिनमें से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। इस मृत बच्चे की पहचान ऋषव मिश्रा के रुप में हुई है। वहीं तीन बच्चे अब भी लापता है। ग्रामीण लापता बच्चों की खोज में जुटे हैं। यह मामला इलाके के शहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौरी गांव का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चे लखनौरी गांव के पास ही एक नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अधिक पानी में जाने से एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए। जिसमें एक बच्चे को बहार निकला गया है। बाकी के तीन बच्चे अभी भी गायब बताए जा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


वहीं, इस घटना की सुचना पुलिस प्रसाशन की टीम को दे दी गई है। इसके साथ ही गोताखोर टीम को भी इन बच्चों की तलाश को लेकर सुचना दे दी गई है। अब इस टीम के आने के बाद ही इस बच्चों के मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तलाश करने में जुट गई है। 

बिहार : नदी में स्नान करने गए 4 बच्चें डूबे, एक का शव… | FirstBihar