ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधान परिषद चुनाव : बांका में NDA की बैठक, विजय सिंह के लिए एकजुट हुए नेता

BANKA : बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तरफ से प्रचार अभियान लगातार जारी है। भागलपुर बांका स्थानीय कोटे से जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह के लिए आज बांका में एनडीए

विधान परिषद चुनाव : बांका में NDA की बैठक, विजय सिंह के लिए एकजुट हुए नेता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA : बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तरफ से प्रचार अभियान लगातार जारी है। भागलपुर बांका स्थानीय कोटे से जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह के लिए आज बांका में एनडीए नेताओं की बैठक हुई। 


बैठक में बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज, स्थानीय सांसद गिरधारी यादव, पूर्व मंत्री और बीजेपी के विधायक रामनारायण मंडल की हेंब्रम समिति, बीजेपी और जेडीयू के तमाम जिला अध्यक्ष और नेता शामिल हुए। इस बात को लेकर रणनीति बनी कि विधान परिषद चुनाव में कैसे एनडीए एकजुट तरीके से काम करें।


इस सीट पर जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। विजय कुमार सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पंचायती राज प्रतिनिधियों के बीच पिछले कई महीनों से वे बैठक भी करते रहे हैं। 


बिहार में जिन चौबीस विधान परिषद सीटों पर चुनाव हो रहे हैं उनमें एनडीए सबसे ज्यादा एकजुटता के साथ इसी सीट पर मजबूत नजर आ रही है। 


बैठक के दौरान जेडीयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए का मकसद केवल विकास है और बिहार में डबल इंजन की सरकार यह बात साबित कर चुकी है कि जनता ने नीतीश कुमार के हाथों में शासन देकर सही फैसला किया है अब बारी पंचायती राज प्रतिनिधियों की है।

टैग्स