ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

बंगाल में TMC ने मनाया ‘खेला होबे दिवस’, 'शहीद सम्मान यात्रा' से BJP ने दिया जवाब

DESK: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने आज 'खेला होबे दिवस' मनाया। इस दौरान राज्य भर में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने विभिन्न स्टेडियम में फुट

बंगाल में TMC ने मनाया ‘खेला होबे दिवस’, 'शहीद सम्मान यात्रा' से BJP ने दिया जवाब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने आज 'खेला होबे दिवस' मनाया। इस दौरान राज्य भर में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने विभिन्न स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न क्लबों को फुटबॉल भी भेट किए गये। इस आयोजन का मुख्य उद्धेश्य खेलों को बढ़ावा देना था। 'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP ने तीन दिवसीय 'शहीद सम्मान यात्रा' निकाला।


गौरतलब है कि टीएमसी प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने ही यह घोषणा की थी कि 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘खेला होबे’ नारे का खूब इस्तेमाल किया गया था। ममता बनर्जी ने खुद यह नारा दिया था जो काफी चर्चित भी हुआ। 


पिछले दिनों ममता बनर्जी ने कहा था कि 'खेला होबे' समूचे देश में लोकप्रिय हो चुका है। आज सारा देश खेला होबे बोल रहा है। ऐसे में इस नाम को हमें और आगे ले जाना होगा इसे अमर बनाना होगा।


खेला होबे दिवस मनाने का कारण यह भी है कि 40 साल पहले 16 अगस्त 1970 को बंगाल में एक फुटबॉल मैच के दौरान कई लोग मारे गये थे। उन्हीं की याद में ममता बनर्जी ने हर साल 16 अगस्त को खेला होबे दिवस मनाने का ऐलान किया था।


 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इसी नारे के साथ टीएमसी ने चुनाव लड़ा और बीजेपी को बुरी तरह से हराया। टीएमसी ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। जिसके बाद ममता बनर्जी तीसरी बार बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं। चुनाव जीतने के बाद टीएमसी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है अब ममता बनर्जी बंगाल के बाहर भी राजनीति कर सकती हैं। 


'खेला होबे दिवस' के जवाब में BJP ने तीन दिवसीय 'शहीद सम्मान यात्रा' निकाला। आज से 18 अगस्त तक राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया है लेकिन बंगाल में चुनावी हिंसा में कार्यकर्ताओं की मौत की घटना को लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इसका नाम बदलकर 'शहीद सम्मान यात्रा' कर दिया गया है। बीजेपी ने 'खेला होबे दिवस' के जवाब में 'शहीद सम्मान यात्रा' निकाला।  


टैग्स