ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बोरिंग रोड से चांदपुर बेला तक चला प्रशांत किशोर का जादू, भाजपा सिर्फ एक इलाके में बना सकी बढ़तबिहार में बसने जा रहा 66 लाख की आबादी वाला नया शहर: 81,730 एकड़ में बनेगी पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जानिए 2047 का मास्टर प्लानआज बिहार में चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत? पटना में 37°C तक पहुंचेगा तापमान, जानिए आपके जिले का हालबांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींबांकीपुर उपचुनाव: बोरिंग रोड से चांदपुर बेला तक चला प्रशांत किशोर का जादू, भाजपा सिर्फ एक इलाके में बना सकी बढ़तबिहार में बसने जा रहा 66 लाख की आबादी वाला नया शहर: 81,730 एकड़ में बनेगी पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जानिए 2047 का मास्टर प्लानआज बिहार में चढ़ेगा पारा या मिलेगी राहत? पटना में 37°C तक पहुंचेगा तापमान, जानिए आपके जिले का हालबांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं

'बैलेट पेपर लूटकर कांग्रेस और RJD ने किया देश पर राज....', बोले PM मोदी .... EVM हटाने की मांग करने वालों के मुहं पर लगा है करारा तमाचा

ARARIA : पीएम मोदी इस माह बिहार में चौथी बार आए हुए हैं। पीएम सीमांचल में दूसरी और अंग प्रदेश में पहली बार जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री ये चौ

'बैलेट पेपर लूटकर कांग्रेस और RJD ने किया देश पर राज....',  बोले PM मोदी .... EVM हटाने की मांग करने वालों के मुहं पर लगा है  करारा तमाचा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARARIA  : पीएम मोदी इस माह बिहार में चौथी बार आए हुए हैं। पीएम सीमांचल में दूसरी और अंग प्रदेश में पहली बार जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अप्रैल महीने में प्रधानमंत्री ये चौथा बिहार दौरा है। यहां अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन को ना संविधान की परवाह है ना लोकतंत्र की।


पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग वही हैं जो दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का हक छीना। पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर ये लूट लेते थे। चुनावों में बैलेट पेपर इनकी सरकार में यहां लूटे जाते थे। गरीबों को वोट डालने के लिए बिहार से बाहर नहीं निकलने देते थे। दलित-पिछड़ों को डंडे के जोर पर घर से निकलने पर रोकते थे। अब जब EVM की ताकत देश को मिली है तो चुनाव के दिन वोट हड़प करने के खेल जो ये खेलते थे, उनसे ये बर्दाश्त नहीं हो रहा। ये अभी भी परेशान हैं।  कैसे भी EVM बंद होना चाहिए। इनका यही खेल चल रहा है।  


पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने EVM को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का पाप किया है। लेकिन बाबा साहेब के संविधान की ताकत देखिए कि सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें गहरा झटका दिया है और इनके सारे सपने चूर-चूर हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साफ-साफ कह दिया है कि बैलेट पेपर का पुराना दौर वापस लौटकर नहीं आएगा। ये लोग अपने स्वार्थ और गलत नीयत से EVM को बदनाम करने का काम किया।  लेकिन आज इन लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करारा तमाचा मारा है कि ये मुंह उंची करके देख तक नहीं पाएंगे। पीएम मोदी ने लोकतंत्र जिंदाबाद के नारे भी लगवाए और बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहे के भी नारे लगवाए। 


उधर, पीएम ने  एनडीए सरकार के कई योजनाए गिनाएं। उन्होंने कहा कि अररिया और सुपौल दोनों जिलों में गरीबों को तीन लाख पक्के घर में मिले। नल का जल, उज्ज्वला गैस और मुफ्त राशन योजना ने बहनों और माताओं की बहुत बड़ी चिंता दूर कर दी है।