ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

भारत की जनसंख्या बढ़ने पर खास समुदाय पर भड़के गिरिराज, कहा - ये दर्जन भर बच्चे पैदा करने वाले की देन

DELHI : भारत ने चीन को पछाड़ कर अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश का तमगा लगा लिया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी अब 142 करोड़ 86

भारत की जनसंख्या बढ़ने पर खास समुदाय पर भड़के गिरिराज, कहा - ये दर्जन भर बच्चे पैदा करने वाले की देन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : भारत ने चीन को पछाड़ कर अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश का तमगा लगा लिया है।  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी अब 142 करोड़ 86 लाख हो गयी है। वहीं, अब चीन 142 करोड़ 57 लाख की जनसंख्या के साथ दूसरे नंबर पर है।  इस बीच अब भारत में तेजी से बढ़ रहे इस जनसंख्या को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने कहा है कि, ये एक ख़ास समुदाय का देन है कि आज भारत की जनसंख्या बढ़ रही है। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि - आज देश के अंदर ये टुकड़े - टुकड़े गैंग मैं नाम नहीं लेना चाहता।  वो कहते हैं कि डराते है धमकाते हैं आबादी के नाम पर लेकिन मैं डरा नहीं रहा हूं। आज देश में लगभग 150 जिले हैं जहां बच्चा पैदा करने का अनुपात बढ़ गया है। ये किनकी आबादी है। ये आबादी उनकी ही है जो एक दर्जन बच्चा पैदा करते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि - एक खास समुदाय के ही लोग हैं जो ऐसा काम करते हैं। ये लोग के लिए आज पक्ष और विपक्ष एक जुट हो जाए तो इसपर रोक लग सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर जो हालात बन चुके हैं पक्ष और विपक्ष एकसाथ आए। दरअसल मोदीजी जो भी कदम उठाएंगे उसका विरोध ये विपक्ष और टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले करेंगे। 


मालूम हो कि ,UNFPA की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी एक साल में 1.56 फीसदी बढ़ी है और ऐसा अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था कि भारत 2023 में सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। वहीं जब अब रिपोर्ट में ये बताया गया कि भारत ने चीन को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है तो अब इसे लेकर सियासत भी गरम हो गया है। 


आपको बताते चलें कि, युक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी अब 142 करोड़ 86 लाख हो गयी है। इससे पहले चीन सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश था। लेकिन अब चीन 142 करोड़ 57 लाख की जनसंख्या के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं, भारत जब अब सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है तो इसपर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गयी है।