ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

बड़ी खबर : पारस और प्रिंस समेत 5 सांसद LJP से बाहर किये गए, चिराग ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया एलान

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर चल रहे सियासी उठापटक के बीच इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले उनके चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भा

बड़ी खबर : पारस और प्रिंस समेत 5 सांसद LJP से बाहर किये गए, चिराग ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया एलान
First Bihar
2 मिनट

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर चल रहे सियासी उठापटक के बीच इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. चिराग पासवान के खिलाफ बगावत करने वाले उनके चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज के साथ साथ तीन अन्य सांसदों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है.


राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एलजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान इसकी घोषणा की है. 5 सांसदों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए निष्कासित कर दिया है. इन सब के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और राष्ट्रीय नेतृत्व के खिलाफ साजिश करने का दोषी पाते हुए कार्यवाही की गई है.


फर्स्ट बिहार ने आपको पहले ही बता दिया था कि आज चिराग पासवान थोड़ी देर में चाचा पारस समेत सभी सांसदों पर कोई बड़ा एक्शन ले सकते हैं. फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. चिराग पासवान के साथ इस बैठक में लोजपा के कई नेता शामिल हुए. साथ ही कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी स आपात बैठक में सम्मिलित हुए. इस बैठक में सभी नेताओं ने एक सुर में यह तय किया कि जिन पांच सांसदों ने बगावत की है, उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाये. बाकी सभी लोग संगठन में काम करते रहेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे.


सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान चिराग पासवान अपने नेताओं से कहा कि उनका बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट कार्यक्रम चलता रहेगा. बिहार सरकार के खिलाफ वह अपने आंदोलन को चलाते रहेंगे. 


टैग्स