ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बड़ी खबर: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई से आ रही है, जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा हो गया है। अखिलेश यादव के काफिले में मौजूद कई गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई हैं।

बड़ी खबर: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई से आ रही है, जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा हो गया है। अखिलेश यादव के काफिले में मौजूद कई गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।


जानकारी के मुताबिक यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे। जैसे ही पूर्व सीएम का काफिला हरदोई के फरहत नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा अचानक अपने काफिले के कई गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



इस हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया है, जहां घायलों का इलाज जारी है। हालांकि गनीमत की बात रही कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरी तरह से ठीक हैं। हालात सामन्य होने के बाद अखिलेश यादव शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।


बड़ी खबर: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं


बड़ी खबर: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव, काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकराईं