ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर बोले विजय सिन्हा, कहा-सत्ता सुख भोगने में मग्न हैं नीतीश और तेजस्वी, नहीं सुनाई देती चीख

Patna: बिहार विधानसभा के नेताप्रति विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बिहार में बढ़ते क्राइम और गिरती विधि

बढ़ते अपराधिक घटनाओं पर बोले विजय सिन्हा, कहा-सत्ता सुख भोगने में मग्न हैं नीतीश और तेजस्वी, नहीं सुनाई देती चीख
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Patna: बिहार विधानसभा के नेताप्रति विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बिहार में बढ़ते क्राइम और गिरती विधि व्यवस्था को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा है। विजय कुमार सिन्हा ने पटना के फुलवारीशरीफ,  किशनगंज, नालंदा और मोतिहारी में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पूछा है कि क्या इन परिवारों का समाधान होगा? 


इन जिलों में हुए क्राइम की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि पटना का फुलवारीशरीफ में घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारी थी। वही किशनगंज में मनचले ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। जबकि नालंदा में सीएम नीतीश की समाधान यात्रा से पहले 50 राउंड फायरिंग हुई जिसमें एक की मौत हो गयी। वही मोतिहारी में युवक को गोली मारी गयी। इस दौरान मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर हैं उनसे पूछा गया कि क्या इन परिवारों का समाधान होगा? बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं वही सीएम और डिप्टी सीएम सत्ता सुख भोगने में मग्न हैं। दोनों नेता जनता के पैसे से पिकनिक मना रहे हैं उन्हें बिहार की जनता की चीख तक सुनाई नहीं दे रही है।  


विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "बिहार में अपराधियों का तांडव चरम पर है लेकिन मा० मुख्यमंत्री @NitishKumar और उनके युवराज @yadavtejashwi सत्ता सुख भोगने में इस कदर मगन हैं कि जनता की चीख सुनाई नहीं देती। हत्या, अपहरण और बलाकार आये दिन हो रहे हैं लेकिन सीएम और उनके युवराज जनता के पैसे से पिकनिक मनाने में लगे हैं।"




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें