ब्रेकिंग
Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी✦Bihar Politics : ललन सिंह के धुरविरोधी से नीरज ने मिलाया हाथ! जेडीयू कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अशोक सिंह को लगाया गले, वीडियो आया सामने✦CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी✦बिहार में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, लंदन तक जुड़ा कनेक्शन... मुख्य आरोपी एजाज कमर गिरफ्तार✦सारण MLC चुनाव में NDA को झटका? रालोमो के 3 विधायकों ने JDU उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा; इस कैंडिडेट को समर्थन देंगे कुशवाहा के विधायक ✦Success Story: छोटे से गांव से IPS अफसर तक का सफर, अब डॉक्टर रिदा से निकाह! कौन हैं अफजल अली, जानिए उनकी पूरी कहानी

‘RJD से नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बढ़ा अपराध’ अनकंट्रोल क्राइम पर कुशवाहा का जोरदार हमला

SHEKHPURA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी दल दावा कर रहे हैं कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से

‘RJD से नीतीश के हाथ मिलाने से बिहार में बढ़ा अपराध’ अनकंट्रोल क्राइम पर कुशवाहा का जोरदार हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी समेत एनडीए के सहयोगी दल दावा कर रहे हैं कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। शुक्रवार को शेखपुरा पहुंचे आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बढ़चे अपराध को लेकर सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार को 2005 से पहले वाली स्थिति में धकेलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।


उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीति के अंतिम समय में नीतीश की सोच और स्मरण शक्ति दोनों जवाब दे गई है। आरजेडी से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद बिहार में अचानक अपराध बढ़ गए हैं। दारोगा, पत्रकार, कारोबारियों की हत्या हो रही है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। आरजेडी के जंगल राज से लड़ने के लिए बिहार की जनता ने नीतीश कुमार पर भरोसा किया था लेकिन उन्होंने जनता को धोखा देने का काम किया।


वहीं चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव की बेर रद्द करने की सीबीआई की मांग पर कुशवाहा ने कहा कि लालू की इस हालत के लिए जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और आऱजेडी नेता शिवानंद तिवारी जिम्मेदार हैं। इन्हीं दोनों की मांग पर कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था। वहीं लोक सभा चुनाव में सीटों को लेकर कुशवाहा ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है।