ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बछवाड़ा विधायक रामदेव राय का निधन, कई दिनों से थे बीमार

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा सीट से विजयी कांग्रेस विधायक रामदेव राय का निधन हो गया है। कई दिनों से बीमार चल रहे कांग्रेस एमएलए का इलाज राजधान

बछवाड़ा विधायक रामदेव राय का निधन, कई दिनों से थे बीमार
Manish Kumar
4 मिनट

PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा सीट से विजयी कांग्रेस विधायक रामदेव राय का निधन हो गया है। कई दिनों से बीमार चल रहे कांग्रेस एमएलए का इलाज राजधानी पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने शनिवार की सुबह आखिरी सांस ली। विधायक के निधन के बाद पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। 


बेगूसराय के बछवाड़ा सीट से विधायक  रामदेव राय की तबीयत के दिनों से खराब थी। मिली जानकारी के अनुसार विधायक रामदेव राय पिछले कई महीनों से लागातार गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। बीते सोमवार की रात में अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।


विधायक की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। इसकी जानकारी देते हुए विधायक रामदेव राय के पुत्र सह युवा कांग्रेश के प्रदेश महासचि गरीब दास ने बताया था कि स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 


शनिवार को सुबह में विधायक के पीआरओ ने इस बात कि जानकारी दी कि विधायक रामदेव राय का निधन हो गया है। बता दें कि रामदेव राय 13 वर्ष की उम्र से ही छात्र नेता के रूप में सामाजिक कार्य शुरू कर दिया था। वहीं 29 साल के उम्र में वर्ष 1972 में पहली वार बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। 1973 में उन्हें मंत्री बनाया गया था। जनता के बीच लोकप्रियता के कारण वह बछवाड़ा विधानसभा में दूसरी बार भी 1977 में चुनाव जीते। वहीं वर्ष 1980 में जब चुनाव हुआ तो उन्होंने बछवाड़ा विधानसभा से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर मिसाल कायम की और उन्हें दोबारा मंत्री पद दिया गया। वर्ष 1984 में लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर से बिहार के जनप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे और भारी मतों से विजय प्राप्त कर लोकसभा पहुंचे।



विधानसभा चुनाव 2005 फरवरी में कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट नहीं मिलने पर बछवाड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इन्होंने जीत हासिल की। साल 2005 के नवंबर में मध्यावधि चुनाव में पुन: कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत कर बिहार विधानसभा पहुंचे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में 6 बार विधानसभा और एक बार लोकसभा का नेतृत्व किया। वहीं उम्र दराज होने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी ने इनकी नेतृत्व क्षमता के कारण सातवीं बार भरोसा कर वर्ष 2015 में बछवाड़ा विधानसभा से महागठबंधन के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में टिकट दिया और छठी बार भी उन्होंने जीत हासिल की।


कई नेताओं ने जताया शोक

कांंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा ने ट्वीट किया और कहा कि बछवाड़ा के विधायक और हम सब के अभिभावक रामदेव राय जी नही रहे. विनम्र श्रद्धांजलि. कई और नेताओं ने रामदे राय के निधन पर शोक जताया है.

टैग्स