ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

'बचा हुआ खाना गांधी मैदान में गरीबों को बुला कर खिला दीजिए नीतीश जी, भीड़ भी जुट जाएगी दुआ भी मिलेगी'

PATNA :जेडीयू अध्यक्ष नीतीश की गांधी मैदान का कार्यकर्ता सम्मेलन तस्वीरों की नजर से पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है। गांधी मैदान में भीड़ नहीं जुटी तो विरोधियों की बांछे खिल गयी। अ

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :जेडीयू अध्यक्ष नीतीश की गांधी मैदान का कार्यकर्ता सम्मेलन तस्वीरों की नजर से पूरी तरह फ्लॉप हो चुका है।  गांधी मैदान में भीड़ नहीं जुटी तो विरोधियों की बांछे खिल गयी। अब विपक्ष नीतीश की रैली पर खूब मजे ले रहा है। आरजेडी, कांग्रेस हो या फिर आरएलएसपी सभी ने नीतीश को निशाने पर लिया। आरएलएसपी ने भी नीतीश को घेरते हुए कहा कि जेडीयू जनता के वादों पर खरी नहीं उतर सकी है।


आरएलएसपी के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि भले ही जेडीयू इसे कार्यकर्ता सम्मेलन का नाम देते रहे लेकिन चुनावी वर्ष में उनके शक्ति प्रदर्शन की रैली थी जो सुपर फ्लॉप साबित हुई। लाखों की भीड़ जुटाने का दावा करने वाली जेडीयू की हवा निकल गयी है। उन्होनें कहा कि हम तो मान कर चल रहे थे कि लाखों का दावा तो फ्लॉप होगा लेकिन इतना बुरा हश्र होगा असका अंदाजा नहीं था। नीतीश के झूठ की पोल खुल गयी है। जेडीयू जनता के वादों पर खरी नहीं उतर पायी है जिससे उनके कार्यकर्ता भी हताश और निराश हैं। सरकार के सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग भी किया लेकिन इसके बावजूद भी भीड़ नहीं जुटी तो समझ सकते हैं कि पार्टी की क्या दुर्गति होने जा रही है।


अभिषेक झा ने कहा कि पार्टी ने तामझाम तो पूरा किया था। पटना पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए खूब भोज-भात का इंतजाम किया गया था। सारा खाना धरा के धऱा रह गया। उन्होनें नसीहत देते हुए कहा कि बचा हुआ खाना गांधी मैदान में बुलाकर गरीबों को खिला दीजिए। वे दुआ भी देंगे और भीड़ भी जुट जाएगी।


अभिषेक झा ने फर्स्ट बिहार संवाददाता राहुल ओझा से बातचीत करते हुए कहा कि आरएलएसपी ने सफल रैलियों का आयोजन किया है। पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने 'शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन' और 'हल्ला बोल दरवाजा खोल' जैसी सफल रैलियों का आयोजन किया है। इसके बाद उन्होनें सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रैलियां की। पूरे बिहार में घूम-घूम कर उन्होनें इसके खिलाफ दो सौ रैलियां की । आज उन रैलियों का ही असर है कि बिहार सरकार बैकफुट पर आ गयी। नीतीश सरकार एनआरसी और एनपीआर पर प्रस्ताव लाने को मजबूर हुई।