ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कोरोना संकट के बीच तेजस्वी ने की बच्चों की फीस माफ करने की गुजारिश, मकान मालिक भी किराया करें माफ

PATNA: कोरोना संकट के बीच तेजस्वी यादव ने बिहार के किसान, गरीब और छात्रों को लेकर सीएम नीतीश कुमार से आग्रह की है. तेजस्वी ने सरकार से आग्रह करते हुए छात्रों की तीन महीने की फ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: कोरोना संकट के बीच तेजस्वी यादव ने बिहार के किसान, गरीब और छात्रों को लेकर सीएम नीतीश कुमार से आग्रह की है. तेजस्वी ने सरकार से आग्रह करते हुए छात्रों की तीन महीने की फीस माफ करन की मांग की है. 

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि  सर्वविदित है कि फ़रवरी माह में ओलावृष्टि से किसानों की फ़सल बर्बाद हो गयी है, और अब कोरोना महामारी के कारण ग़रीब, किसान, मज़दूर और छोटे व्यापारी वर्गों को खाने के लाले पड़ रहे है. बिहार के लाखों ऐसे किसान है जिन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनका नामांकन निजी स्कूलों में करा रखा है.  कोरोना महामारी के कारण निम्न आयवर्गीय लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो गयी है.


 बिहार सरकार से आग्रह है कि किसानों के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए तीन माह का फ़ीस माफ़ करे और जो छात्र और परीक्षार्थी छात्रावासों में रह रहे है उनको विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. इसके साथ ही तेजस्वी ने सभी मकान मालिकों और कोचिंग संस्थानों से भी विनम्र आग्रह है कि लॉकडाउन और कोरोना को देखते हुए कुछ महीने के लिए विद्यार्थियों के किराए और फ़ीस में रियायतें दी जाए.

टैग्स