ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

झारखंड : बाबूलाल मरांडी आज संभालेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष का कमान, जानिए क्या है तैयारी

RANCHI : झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी आज शनिवार को बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में मरांडी पदभार लेंगे। इनको

झारखंड : बाबूलाल मरांडी आज संभालेंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष का कमान, जानिए क्या है तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड के पूर्व सीएम  बाबूलाल मरांडी आज शनिवार को बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में मरांडी पदभार लेंगे। इनको दीपक प्रकाश की जगह 4 जुलाई को झारखंड की कमान सौंपी गयी थी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मरांडी  फिलहाल बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं। ऐसे में  लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने इन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी है। 


दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को हरमू रोड स्थित कार्निवल बैंक्वेट हाल में आयोजित होनेवाले स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश उन्हें पदभार ग्रहण कराएंगे। यह समारोह पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से शुरू होगा। 


मालुम हो कि, झारखंड में लंबे समय से भाजपा एक ऐसे अध्यक्ष की तलाश में थी जो आदिवासी के साथ ही साथ झारखंड के लोगों के करीब हो। बाबूलाल को अध्यक्ष चुनने का कारण यह भी है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में महज दो सीटों पर कब्जा कर पाई थी। ऐसे में अगर संताल परगना की बात करें तो वहां कोई भी आदिवासी नेता जीत दर्ज नहीं कर सका था, जिस वजह से बीजेपी को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। यही वजह है कि आगामी चुनाव में भाजपा यह गलती दोहराना नहीं चाहती। बाबूलाल मरांडी संताल परगना से आते हैं और उनको वहां के आदिवासी भी अपना मानते हैं। 


आपको बताते चलें कि, बाबूलाल मरांडी के जीवन में राजनीतिक छवि शुरुआत से धूमिल नहीं हुई। उनके खिलाफ कभी भी भ्रष्टाचार या प्रशासनिक अक्षमता जैसे आरोप नहीं लगे। उन्होंने 2006 में बीजेपी पार्टी छोड़ दी थी, जिसके बाद वे किसी भी सरकार का हिस्सा नहीं बने। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का ताज भी उनके सर ही है। आज भी बतौर मुख्यमंत्री उनके कार्यो की सरहाना की जाती है।