ब्रेकिंग
दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦दिल्ली से पटना पहुंचते ही तेजस्वी राघोपुर के लिए रवाना, नाव हादसे में मृत बच्चों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद✦गया में बेटे ने की ब्लड कैंसर पीड़ित पिता की हत्या! प्रेमिका के दबाव और जमीन विवाद की आशंका, आरोपी गिरफ्तार✦शराब माफिया पर कार्रवाई करने पहुँची पुलिस टीम पर हमला: भीड़ का फायदा उठाकर गिरफ्तार तस्कर को छुड़ा ले गईं महिलाएं✦गया जंक्शन पर बैग से मिली 14.835 किलो चांदी, दस्तावेज नहीं दिखा सका पश्चिम बंगाल का व्यक्ति✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार

बापू के नाम का इतिहास हटाना चाहते हैं मोदी और शाह, बोले ललन सिंह ... देश के नाम बदलने से पहले जनता के अविश्वास को बदलें

देश में इंडिया और भारत नाम को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि- अरे ई लोग घबराए हैं,इंडिया शब्द से इनलोगों का घबराहट आपको साफ़ नहीं दिख रहा है। ये लोग सा

बापू के नाम का इतिहास हटाना चाहते हैं मोदी और शाह, बोले ललन सिंह ... देश के नाम बदलने से पहले जनता के अविश्वास को बदलें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

देश में इंडिया और भारत नाम को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि- अरे ई लोग घबराए हैं,इंडिया शब्द से इनलोगों का घबराहट आपको साफ़ नहीं दिख रहा है। ये लोग साफ़ हताशा में नजर आ रहे है। इसलिए नाम बदलेंगे।  सलिए नाम बदलेंगे और नाम बदलने से क्या होगा इस देश की जनता में उनके खिलाफ अविश्वास है उसको कहां से मिटाएंगे। 


इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि - केंद्र सरकार को जितना ड्रामा करना है करने दीजिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये लोग इतिहास तो सारा बदल ही रहे हैं। अब किसी फ्लाइट में चढ़िए वहां भी आएगा बिजली, पानी, मोदी जी, नरेंद्र मोदी। क्या है ये लोग? ये लोग अपने नाम  इतिहास करना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि देश का इतिहास बापू के नाम से हटा कर नरेंद्र मोदी जी के नाम से कर दिया जाए। 


वहीं, संसद के स्पेशल सेशन को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, विशेष सत्र बुलाने से पहले एजेंडा तो बताएं।  ऐसा कहीं आज तक हुआ है कि सेशन बुला लिया गया हो और उसमें क्या बहस करने वाले हैं यह किसी को पता ही नहीं है। ये लोगलोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। ये लोग लोकतंत्र अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं। 

इधर, अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर ललन सिंह ने कहा कि-  वह आते रहे हैं। उनका जहां मन करें  वहां आए। उतना दिन घूमें हैं। बिहार में उनको कौन रोका है। बस इनलोगों को हमारे गठबंधन का इंडिया नाम रहने से घबराहट है और इसी वजह से सबकुछ कर रहे हैं। इससे अधिक कुछ नहीं है।