ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

आयोग आज शाम करेगा दिल्ली नगर निगम चुनाव तारीखों का एलान, 250 वार्डों पर होंगे चुनाव

NEW DELHI : काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार आज यानि शुक्रवार की शाम चुनाव आयोग के तरफ से दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है। इसको लेक

आयोग आज शाम करेगा दिल्ली नगर निगम चुनाव तारीखों का एलान, 250 वार्डों पर होंगे चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NEW  DELHI  : काफी लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार आज यानि शुक्रवार की शाम चुनाव आयोग के तरफ से  दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का एलान किया जा सकता है। इसको लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के तरफ से आज शाम चार बजे कश्मीरी गेट स्थित राज्य चुनाव आयोग के दफ्तर में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई है। जिसके बाद लगभग यह तय माना जा रहा है कि चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है, जिसमें दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं। 


दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आयोग के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य चुनाव आयोग इस बार नगर निगम का चुनाव आठ दिसंबर से पहले करवाए जाने की पूरी तैयारी चल रही रही है।  इसको लेकर आज आधिकारिक घोषणा की जा सकती है और आज ही से चुनाव आचार संहिता भी लगाई जा सकती है। दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर के सभी जोन के सहायक आयुक्त जोन में चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग के उप निदेशक मेन पावर के लिए सब-नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।  


बता दें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में एकीकृत होने के बाद 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। ताजा परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है। चुनाव आयोग ने पिछले महीने ही 250 वार्डों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके तहत दिल्ली नगर निगम की कुल 250 सीटों में से 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। वहीं 50 प्रतिसत सीटों पर महिला उम्मीदवारों की दावेदारी है।