ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

दोस्तों के साथ दोस्ती और दुश्मनों के साथ..., RJD के गढ़ में नित्यानंद राय की हुंकार, बोले ... अब बिरयानी नहीं गोलियां खिलाई जाएगी

AURANGABAD : उत्तर प्रदेश में डॉन ब्रदर्स को पुलिस के सामने गोली मारकर हत्या और जम्मू - कश्मीर में सेना पर हुए हमले को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रही है तो वहीं सत्तारूढ़ दलों

दोस्तों के साथ दोस्ती और दुश्मनों के साथ..., RJD के गढ़ में नित्यानंद राय की हुंकार, बोले ... अब बिरयानी नहीं गोलियां खिलाई जाएगी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : उत्तर प्रदेश में डॉन ब्रदर्स को पुलिस के सामने गोली मारकर हत्या और जम्मू - कश्मीर में सेना पर हुए हमले को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रही है तो वहीं सत्तारूढ़ दलों के नेता भी अपने ही अंदाज में विपक्ष को जवाब दे रही है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि,  भारत में अब आतंकियों और बदमाशों को बिरयानी नहीं बल्कि गोलियां खिलाई जाती है।


दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राष्ट्रीय जनता दल के गढ़ बारूण में पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां राय ने कहा कि - भारत  के तरफ अब नापाक इरादों से देखने वाले को बिरयानी नहीं गोली खिलाई जाती है। आज का भारत 21वीं सदी का भारत है यहां दोस्तों के साथ दोस्ती और दुश्मनों के साथ उसी के अंदाज में बात की जाती है।


नित्यानंद राय ने कहा कि, देश का इतिहास उलट कर देख लिया जाए यह पहले सीरियल ब्लास्ट हुआ करते थे बेवकूफ बेकसूर लोगों की जान जाती थी लेकिन अब भारतीय सैनिक एक गोली में चार चार आतंकियों को मार गिराते हैं ऐसी ताकत और साहस आज सेना में भरे हुए हैं। अब हमलोग आतंकियों को बिरयानी नहीं बल्कि गोली खिलाते हैं।  


इसके आगे राय ने कहा कि, आज भारतीय जनता पार्टी का ही जलवा है कि आतंकी भय से कश्मीर को खाली कर रहे हैं। इससे पहले की सरकार में वहां की हालत क्या थी और अभी क्या है यह बात किसी के छुपी हुई नहीं है। पूर्व की सरकार में सैनिक पीट जाते थे लेकिन बंदूक नहीं उठाते थे। मगर आज आतंकियों की सोच से पहले ही हमारे जवान उनकी सीने में गोली दाग देते है। अब सेना के जवानों के ऊपर पत्थर नहीं फूल फेंके जाते हैं. क्योंकि केंद्र सरकार ने नया भारत सबके सामने प्रस्तुत किया है।  अब हमलोग घर में घुसकर आतंकियों से बदला लेते हैं। 


आपको बताते चलें कि, नित्यानंद नबीनगर विधानसभा के राजद विधायक भीम सिंह के पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय नारायण सिंह के सातवें पुण्यतिथि के मौके पर औरंगाबाद के बारुण में पहुंचे थे। जहां राय के पहुंचते ही राजद के गढ़ में भी हरतरफ भगवा झंडा नजर आ रहा था। इसके साथ ही सभा को संबोधित करने के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कई  बिंदुओं पर चर्चा किया तथा नारायण बाबू के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डालते हुए उनके विचार धारा पर चलने की बात कही।