ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

साइबर अपराधियों का आतंक, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक का बनाया फेक FB एकाउंट, पैसों की रख दी मांग

AURANGABAD : बिहार में साइबर अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा ह। साइबर अपराधी आम तो आम अब खास लोगों को भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार विधानसभा में स

साइबर अपराधियों का आतंक, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक का बनाया फेक FB एकाउंट, पैसों की रख दी मांग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में साइबर अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा ह। साइबर अपराधी आम तो आम अब खास लोगों को भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक और औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा विधानसभा के विधायक व राजेश कुमार के नाम पर फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर पैसों का मांग करना शुरू कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने विधायक के नाम और तस्वीर के सहारे एक फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर कई लोगों से रूपयों की मांग शुरु कर दी है। हालांकि, उसकी एक छोटी सी गलती के कारण एक युवक ने उसका पोल खोल दिया। युवक ने बताया कि साइबर अपराधियों ने विधायक के नाम के इंग्लिश में राजेश कुमार लिखने के दौरान कुमार के रूप में एम के बाद एच लिख दिया, जिससे फेक फेसबुक एकाउंट हिंदी में राजेश कुम्हार के रूप पढ़ा जा रहा है। 


जालसाज ने फेक फेसबुक एकाउंट बनाने के बाद विधायक के असली एकाउंट के फेसबुक मित्रों को फेक एकाउंट से जुड़ने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज दिया। विधायक की तस्वीर देखने के बाद कईयों ने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट भी कर लिया। जालसाज ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर फेक फेसबुक एकाउंट पर फ्रेंड बने लोगो से मैसेंजर पर चैट करना शुरू कर दिया। पैसे की मांग के लिए सबसे एक ही बहाना बनाना शुरु किया और चैट पर सबसे यही कहा कि-अपना फोन पर गुगल पर नंबर सेंड मी। मेरे फ्रेंड के पास मेरा 20 हजार है, वह भी रिटर्न कर रहा है। मेरा एकाउंट में थोड़ा प्रॉब्लम हो गया। इसलिए आपके में डलवा देता हूं। आप अभी मुझे 20 हजार भेज दें। 


जिसके बाद साइबर अपराधियों ने ऐसी ही मांग पटना में कार्यरत औरंगाबाद के एक पत्रकार से कर दी। उन्होंने चैट पर जालसाज से बात करनी शुरू की और इसकी शिकायत पुलिस में करने की चेतावनी दी तो  जालसाज चुप हो गया और उसने चैट करना बंद कर दिया। इस बारे में बात करने पर विधायक ने बताया कि मुझे मेरे नाम पर फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर मैसेंजर से चैट कर लोगो से रूपये मांगे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले की वे साईबर सेल में शिकायत दर्ज करा रहे है।