ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिजली दर में कटौती की मांग को लेकर औरंगाबाद में LJP (रामविलास) का धरना-प्रदर्शन, मगध प्रभारी ने पूछा..बिहार में बिजली महंगी क्यों?

AURANABAD: बिजली दर में कटौती की मांग को लेकर आज औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) का धरना-प्रदर्शन किया और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मगध प्रभारी प्रमोद सिंह ने सरकार

बिजली दर में कटौती की मांग को लेकर औरंगाबाद में LJP (रामविलास) का धरना-प्रदर्शन, मगध प्रभारी ने पूछा..बिहार में बिजली महंगी क्यों?
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANABAD: बिजली दर में कटौती की मांग को लेकर आज औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) का धरना-प्रदर्शन किया और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मगध प्रभारी प्रमोद सिंह ने सरकार से सवाल किया कि दूसरे राज्यों में बिजली का रेट कम तो बिहार में ज्यादा क्यो?


लोजपा(रामविलास) के राज्यव्यापी आह्वान पर बिहार सरकार द्वारा बिजली की दर में होली बाद की जानेवाली 30 प्रतिशत की वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी द्वारा गुरूवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव में रफीगंज से प्रत्याशी रहे एलजेपीआर के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह पार्टी के मगध प्रमंडल प्रभारी के हैसियत से  जिला मुख्यालय में पार्टी द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। 


लोगों को संबोधित करते हुए प्रमोद सिंह बिहार सरकार पर बरसे। कहा कि पूरे बिहारवासियों के लिए महंगी बिजली गंभीर चिंता का विषय है। अन्य राज्यों से ज्यादा बिजली का रेट बिहार में वसूला जा रहा है। बिहार सरकार बिहारियों का खून चुसने वाली मानसिकता पर काम कर रही है। कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा बिहार में सबसे महंगी बिजली है। बिहार के लोगों से पहले से ही बिजली का दर पहले से ज्यादा वसूला जा रहा है। ऊपर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 प्रतिशत बिजली दर होली के बाद बढ़ाने का फैसला लिया है।


उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो बिजली का उपयोग करना बहुत महंगा हो जाएगा और यह गरीबों के लिए शाप साबित होगा। इससे पहले से महंगाई की मार झेल रही बिहार की जनता को और ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी बात का लोजपा (रामविलास) विरोध कर रही है। यह विरोध तबतक जारी रहेगा जबतक यह वृद्धि वापस नही ले ली जाती। 


प्रमोद सिंह ने कहा कि बिजली दर में बढ़ोतरी के विरोध में लोजपा(रामविलास) ने आंदोलन छेड़ दिया है। इसे लेकर सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन पूरे बिहार में होगा। गौरतलब है कि लोजपा(रामविलास) की ओर से आज बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर बिजली दरों में कटौती की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बीपीएल परिवारों को डेढ़ सौ यूनिट बिजली फ्री देने, किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देने की मांग धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य सरकार से की गयी।