ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

औरंगाबाद में 3 हजार में बिक रहा LJP रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष का पद, ऐसे खुली पोल

AURANGABAD: औरंगाबाद में 23वें स्थापना दिवस पर दो फाड़ दिखने के साथ ही लोजपा(रामविलास) की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी के एक गुट द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भाग

औरंगाबाद में 3 हजार में बिक रहा LJP रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष का पद, ऐसे खुली पोल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में 23वें स्थापना दिवस पर दो फाड़ दिखने के साथ ही लोजपा(रामविलास) की राजनीति में भूचाल आ गया है। पार्टी के एक गुट द्वारा आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद पार्टी की गोह प्रखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष कपिलदेव पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर तीन-तीन हजार में प्रखंड अध्यक्ष का पद बेंच रहे है। 



कपिलदेव पासवान ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी का झंडा, डंडा और लेटर पैड साथ लेकर चलते है। राह चलते सड़क पर ही रूपये लेकर वे किसी को भी प्रखंड अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंप देते है। उन्होने कहा कि पहले वें पार्टी के गोह प्रखंड अध्यक्ष थे। बाद में जिलाध्यक्ष ने तीन हजार रूपयें लेकर दूसरे नेता को प्रखंड अध्यक्ष बना दिया। वही पार्टी के एक दूसरे नेता लोजपा रामविलास के जिला सचिव रामविलास पासवान ने आरोप लगाया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने पार्टी को दुकान बना रखा है। उनका जब मन होता है किसी प्रखंड अध्यक्ष की हजामत बना डालते है। वे पार्टी को मनमाने तरीके से चला रहे है। 



संगठन के हित में उन्हे जिलाध्यक्ष पद से हटाना जरूरी है। इस बारे में पूछे जाने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि उनपर लगाये गये सारे आरोप निराधार है। अगर कोई रूपये लेकर प्रखंड अध्यक्ष का पद बांटने का आरोप लगा रहा है, तो वह इसका प्रमाण भी दे। यदि वह ऐसा साबित कर देता है, तो वें पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह का आरोप लगाना पार्टी विरोधी कार्य है और पार्टी विरोधी कार्य करनेवाले ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की जाएंगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता